वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे संयुक्त मोर्चा का आह्वान, 6000 कर्मचारियों ने हड़ताल में मिलाई एकता की तान, शासकीय विभाग रहे विरान -

संयुक्त मोर्चा का आह्वान, 6000 कर्मचारियों ने हड़ताल में मिलाई एकता की तान, शासकीय विभाग रहे विरान

1 min read

 गुलाब चक्कर में हुई सामूहिक सभा

 जोरदार नारेबाजी की

हरमुद्दा
रतलाम, 29 जुलाई। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर 6000 कर्मचारियों ने हड़ताल में एकता में तान मिलाई। नतीजतन शासकीय कार्यालय विरान रहे। गुलाब चक्कर में सभा का आयोजन किया गया।जहां पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक दीपक सुराना एवं जिला अध्यक्ष शरद शुक्ला ने हरमुद्दा को बताया कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट, वाणिज्य कर, आईटीआई, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, पीएचई विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग के साथ-साथ कई कार्यालयों में शत प्रतिशत कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। वही शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य, व्याख्याता एवं शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। रतलाम जिले की आलोट, ताल, जावरा, पिपलौदा, सैलाना, बाजना मैं भी सामूहिक अवकाश आंदोलन सफल रहा।

तो हो जाएंगे सभी एकजुट और करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

श्री सुराना और श्री शुक्ला ने बताया कि सामूहिक अवकाश पर रहने के साथ कर्मचारी गुलाब चक्कर पर एकत्रित होकर सभा आयोजित की। सभा को  आरएन केरावत, अभिषेक दुबे, दीपक छपरी, रवि गुर्जर, प्रकाश उपाध्याय, भूरसिंह डामोर, सुनील गौड़, मीना पाटिल, भावना पुरोहित, आराधना निगुड़कर, सीमा बक्षी, जुल्फिकार अली, दुष्यंत पुरोहित, मोहनसिंह सोलंकी, जय परमार, आदि ने संबोधित किया। सभी ने संयुक्त मोर्चा में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि शासन हमारी मांगों का निराकरण नहीं करता है, तो हम भविष्य में एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। सभा स्थल पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। आभार सुनील वर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *