वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे घर और बाहर की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है नारी : आर्टिस्ट मूंदड़ा -

घर और बाहर की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है नारी : आर्टिस्ट मूंदड़ा

1 min read

 रतलाम इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का हुआ पद ग्रहण समारोह

हरमुद्दा
रतलाम, 7 अगस्त। हम नारी शक्ति हैं। हमें हमारी शक्ति पहचानना चाहिए। इसका उपयोग समाज सेवा में करना चाहिए। नारी घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ बाहर की जिम्मेदारियां भी संभालती है और इसके लिए वे सक्षम है।

यह विचार प्रसिद्ध आर्टिस्ट दीपाली मूंदड़ा ने व्यक्त किए। आर्टिस्ट मूंदड़ा रतलाम इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड के नए पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थी। सेजावता रोड स्थित आनंद विहार पर हुए पद ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पीडीसी पुष्पा सेठिया ने की।

इनरव्हील प्रार्थना से हुई शुरुआत

सचिव रेखा अग्रवाल ने हरमुद्दा को बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में इनरव्हील प्रार्थना प्रस्तुत की गई। अतिथियों ने गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। स्वागत गीत सुनीता मूणत ने व सरस्वती वंदना आभा बोथरा ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सीमा खंडेलवाल, सचिव अग्रवाल उपाध्यक्ष शीला खंडेलवाल सहित अन्य ने किया।

बेच लगाकर सौपा कार्यभार

नव मनोनीत को पदभार का बेच लगते हुए निवृत्तमान अध्यक्ष

निवर्तमान अध्यक्ष संगीता दरडा ने नव मनोनीत अध्यक्ष सीमा खंडेलवाल तथा निवृत्तमान सचिव सीमा बोथरा ने नव मनोनीत सचिव रेखा अग्रवाल को बेच लगाकर कार्यभार सौंपा। उपाध्यक्ष शीला खंडेलवाल, आई एसओ मनमीन कौर वेद, ट्रेजरार अनीता खिमेसरा, एडिटर टीना सुरेका व पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला।

क्लब की ली नवीन सदस्यता

नए पदाधिकारियों के साथ क्लब सदस्य और निवृत्तमान पदाधिकारी

कार्यक्रम में शांति निकेतन स्कूल के विद्यार्थी को शिक्षा हेतु कंप्यूटर प्रदान किया गया। नवीन सदस्य डॉ. शेफाली शाह, डॉ. नेहा सराफ व दीपाली मूंदड़ा ने क्लब की सदस्यता ली। क्लब सदस्यों ने पौधारोपण भी किया। संचालन नीता भंडारी व नीरेका मेहता ने किया। आभार सचिव अग्रवाल ने माना।

फोटो : राकेश पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed