वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चाकू की नोक पर दुष्कर्म : धर्म बदलकर निकाह करने का बनाया दबाव -

चाकू की नोक पर दुष्कर्म : धर्म बदलकर निकाह करने का बनाया दबाव

  आरोपी ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी

हरमुद्दा
इंदौर, 17 अगस्त। नाम बदल कर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दोस्ती की और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डेढ़ साल बाद शादी की बात आई तो आरोपी ने कहा कि बच्चे का खतना करना पड़ेगा और उसे धर्म बदलकर निकाह करना पड़ेगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला की फैजान उर्फ कबीर से वर्ष 2017 में मुलाकात हुई थी। आरोपी उससे यह कहकर मिला था कि उसकी बहन की शादी है। वह उसका मेकअप करवाना चाहता है। फैजान ने इसके बाद कई और कस्टमर लाने का भी झांसा दिया। दोनो में दोस्ती हो गई। फैजान ने कुछ दिन बाद चाकू की नोक पर जबरदस्ती की। इस दौरान उसने वीडियो बनाया।

धमकी देकर करता रहा दैहिक शोषण

पीड़िता का आरोप है कि उसके वीडियो वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। डेढ़ साल पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपी अब महिला और बच्चे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

फर्नीचर कारोबारी है आरोपी

फैजान खान का विजयनगर में फर्नीचर का कारोबार है। पिता इकबाल प्रॉपर्टी का व्यवसाय करता है। महिला का तलाक हो चुका है। पहले पति से उसका 15 साल का बेटा है। तलाक के बाद से वह बेटे के साथ रह रही थी। ब्यूटी पॉर्लर चला कर अपना जीवनयापन कर रही है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला ने इस मामले में शिकायत की। पुलिस ने रेप, धमकाने और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फैजान पुत्र इकबाल खान को मैजेस्टिक नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *