वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेहत सरोकार : रतलाम जिले में साढ़े छह लाख से ज्यादा व्यक्तियों को लगाया वैक्सीन का पहला डोज -

सेहत सरोकार : रतलाम जिले में साढ़े छह लाख से ज्यादा व्यक्तियों को लगाया वैक्सीन का पहला डोज

1 min read

 लगभग 61 फीसद उपलब्धि

हरमुद्दा
रतलाम, 22 अगस्त। जिले में कोविड-वैक्सीनेशन के तहत अब तक 18 वर्ष एवं इससे ऊपर आयु वर्ग के 6 लाख 74 हजार 527 व्यक्तियों को पहला डोज लगाया जा चुका है। अब तक 130937 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया है, जो करीब 20 फीसद है। लगभग 61 फीसद उपलब्धि हासिल हुई है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि रतलाम जिले में 11 लाख 20 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण का  लक्ष्य है। रतलाम शहर में 88% व्यक्तियों को पहला एवं करीब 36% व्यक्तियों को दूसरा डोज लग चुका है अन्य विकास खंडो में पहले डोज के तहत रतलाम ग्रामीण में 58 फीसद
सैलाना  में 41फीसद, पिपलौदा में 45 फीसद, जावरा में 61फीसद , बाजना में करीब 34 फीसद तथा आलोट विकासखंड में लगभग 63 फीसद व्यक्तियों को पहला डोज लगाया जा चुका है।

रतलाम जिले में कोविड-वैक्सीनेशन के तहत 2398 गर्भवती महिलाओं का पहला डोज का वैक्सीनेशन किया गया है, जिले में कोवीशील्ड का पहला डोज 616787 व्यक्तियों को लगाया जा चुका है। कोवैक्सीन का पहला डोज 56537 व्यक्तियों को लगाया गया है स्पूतनिक वी का पहला  डोज 1203 व्यक्तियों को लगाया है। इसी प्रकार कोवीशिल्ड का दूसरा डोज 1 लाख 4 हजार 164 व्यक्तियों को लगा चुके हैं। को वैक्सीन का दूसरा डोज 25 हजार 819 व्यक्तियों को तथा स्पूतनिक वी का दूसरा डोज 954 व्यक्तियों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *