वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ना कर्जा माफ हुआ ना बेरोजगारी भत्ता मिला: श्री लुनेरा -

ना कर्जा माफ हुआ ना बेरोजगारी भत्ता मिला: श्री लुनेरा

हरमुद्दा
रतलाम, 23 अप्रैल। दस दिनो में किसानो के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने का झूठा वादा करके प्रदेश की सत्ता में आने वाली कांग्रेस अब 72 हजार रुपए खाते में डालने का एक आधारहीन वादा लेकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, इससे हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष ठा.राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सैलाना विधानसभा के ग्राम शिवगढ में आयोजित सैलाना मंडल की कामकाजी बैठक में व्यक्त किए। श्री लुनेरा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवक आज भी 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ते का इतंजार कर रहा है।
बैठक मे जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, सैलाना मंडल के भाजपा प्रभारी अरूण राव, लोकसभा की दृष्टि से सैलाना विधानसभा के प्रभारी डॉ.विजय चारेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनु यादव ने भी बैठक को संबोधित किया।
ली जानकारी
सैलाना मंडल भाजपा प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ से चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
यह थे उपस्थित
इस अवसर पर वरिश्ठ नेता सुनीलराज शर्मा, श्रीमति किरण माहेश्वरी, प्रदीप शर्मा, सुखवीर चैधरी, समरथ भाभर, शंकर मईडा, घनश्याम गेहलोत सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
प्रारंभ मे अतिथियों ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र जायसवाल ने किया। आभार सुभाष तांतेड़ ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *