वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पेट्रोल पंप के पास गोदाम में भीषण आगजनी, टीआई झुलसे, आसपास के 8 मकानों प्रभावित -

पेट्रोल पंप के पास गोदाम में भीषण आगजनी, टीआई झुलसे, आसपास के 8 मकानों प्रभावित

🔲 7 दमकल वाहनों तथा क्षेत्र वासियों की मदद से आग पर काबू

🔲 मुद्दे की बात गोदाम बनाने की अनुमति कैसे मिली या बगैर अनुमति के गोदाम

हरमुद्दा
रतलाम, 14 अक्टूबर। शहर के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास प्लास्टिक के पाइप गोदाम में भीषण आगजनी हुई। प्रशासन की सतर्कता से और समाजसेवियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी घटना होने से नियंत्रित कर लिया गया। लेकिन टीआई झुलस गए हैं जिनका उपचार चल रहा है। गोदाम के आसपास के करीब 8 मकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी है।

मिआली जानकारी के अनुसार शहर के मोहन नगर डोंगरे नगर क्षेत्र में इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 10:45 बजे आगजनी की घटना हुई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा। तत्काल क्षेत्रीय लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया। पहले एक शायर लारी आई उसके बाद अन्य गाड़ियां आती रही और आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

युवकों ने की मशक्कत आग बुझाने में

छत पर चढ़कर आग बुझाते हुए समाजसेवी युवक

इसी बीच अजाक्स के चंद्रशेखर लश्करी मित्र मंडली भी मौके पर पहुंची और आसपास के मकानों पर चढ़कर आग बुझाने में मदद की। करीब 7 फायर लारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अशोक निनामा झुलसे हैं जिनका उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

आग बुझाने में मदद करते हुए झुलसे हाथ दिखाते हुए टीआई निनामा

क्षेत्रीय निवासी कहते नजर आए कि यहां पर माल गोदाम की अनुमति किसने दिया फिर अनुमति के बगैर ही गोदाम बना दिया तो जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? ऐसे गोदामों को तत्काल हटाना चाहिए अन्यथा और बड़ी घटना हो सकती है।

प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर

शहर एसडीएम श्री गहलोत आयुक्त श्री झारिया, एडीएम श्री आर

आगजनी की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच। एडीएम एम एल आर्य, एसडीएम अभिषेक गहलोत, नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया सहित अन्य लोग मौके पर थे। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर जाने में काफी परेशानी हुई। मुद्दे की बात तो यह है कि प्लास्टिक पाइप गोदाम बनाने की अनुमति संबंधित ने ली या नहीं। या फिर बिना अनुमति के ही गोदाम बना लिया गया जो कि ऐसी घटना के बाद आमजन के लिए दिक्कत वाला है।

आग पर पाया काबू

प्लास्टिक पाइप का गोदाम प्रकाश पगारिया का है। अनुमति ली है या नहीं यह जांच का विषय है लेकिन यह बात सही है कि रिहायशी क्षेत्र में ऐसे गोदाम नहीं होने चाहिए। सात दमकल गाड़ियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारण आसपास के मकानों को भी नुकसान हुआ है।

🔲 अभिषेक गहलोत, शहर एसडीएम,रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *