वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मौसम ने ली करवट : मानसून की विदाई के बाद ठंड आई और फिर से शुरू बारिश, देश के आधे से ज्यादा राज्यों में अलर्ट -

मौसम ने ली करवट : मानसून की विदाई के बाद ठंड आई और फिर से शुरू बारिश, देश के आधे से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

1 min read

🔲 केरल में भारी बारिश बाढ़ जैसे हालात

🔲 तूफानी मौसम का रहेगा 2 दिन तक असर

हरमुद्दा
रविवार, 17 अक्टूबर। मानसून की विदाई के बाद माना जा रहा था कि अब बारिश देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन शनिवार से देश के एक बड़े हिस्से में मौसम ने करवट ली है। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सर्वाधिक केरल राज्य प्रभावित हो रहा है। जोरदार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। 17 और 18 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। रतलाम में भी हल्की बारिश का जोर चल रहा है।

केरल में शनिवार से भारी बारिश हो रही है। बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मध्य प्रदेश के साथ ही दिल्ली और इससे सटे राज्यों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कुल 16 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि यहां अगले करीब 2 दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। रतलाम में भी मौसम रात से रिमझिम बारिश का शुरू हो गया है रविवार को सुबह जब आंख खुली तो घामघूम रही। हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला 9 बजे तक चलता रहा। सर्वाधिक 19 मिलीमीटर जावरा में, आलोट में 2 मिलीमीटर, सैलाना में 2 मिलीमीटर, रावटी में 4 मिलीमीटर पिपलोदा में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे केरल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों में विकसित हुआ है, जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

सोमवार तक रहेगा विक्षोभ का असर

इस बीच, एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्सों और निचले स्तरों में आसपास चक्रवाती का निर्माण कर रहा है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे केरल पर कम दबाव के क्षेत्र के परिणामस्वरूप, केरल और माहे में शेष दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। यह 17 अक्टूबर, रविवार को क्षेत्र में अलग-अलग भारी वर्षा में बदल जाएगा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी आज भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 अक्टूबर को तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग भारी बारिश देखने को मिलेगी।

60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इस दौरान तूफानी मौसम रहेगा। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। केरल तट से सटे लक्षद्वीप क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्रों और मन्नार की खाड़ी पर बहुत संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

अन्य राज्यों में बारिश का अनुमान

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और पड़ोसी क्षेत्रों पर अन्य कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है। 16 से 18 अक्टूबर के दौरान दक्षिण ओडिशा में, 16 और 17 अक्टूबर को विदर्भ में और 17 और 18 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *