वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खरीदारी का महोत्सव आज : गुरु पुष्य नक्षत्र में ले जाएंगे खुशियां घर, स्वागत में सजे शहर -

खरीदारी का महोत्सव आज : गुरु पुष्य नक्षत्र में ले जाएंगे खुशियां घर, स्वागत में सजे शहर

1 min read

🔲 बाजारों में धूम, खरीदारी का बूम

🔲 रोशनी के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से

हरमुद्दा
गुरुवार, 28 अक्टूबर। रोशनी के पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के पूर्व 28 अक्टूबर गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा इस दिन खरीदारी करना विशेष लाभदायक और शुभ माना गया है करीब 667 साल के बाद अहोई अष्टमी पर गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग हुआ है। उल्लेखनीय है कि दीपोत्सव पर्व 2 नवंबर से 6 नवंबर तक मनाया जाएगा। गुरु पुष्य को लेकर बाजार में उत्साह उमंग का माहौल नजर आ रहा है। सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बरतन बाजार, इलेक्ट्रिक बाजार, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में धूम है खरीदारी का बूम है।

पंडित दुर्गाशंकर ओझा ने हरमुद्दा बताया कि 2 नवंबर को धनतेरस रहेगी 3 नवंबर को रूप चौदस और 4 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा 5 नवंबर को सुहाग पड़वा रहेगी 6 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन भी लोग खरीदारी करते हैं लेकिन इसके पूर्व पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने का रुझान आमजन में ज्यादा ही है इसलिए गुरुवार को देशभर में लोग जरूरत के हिसाब से खरीदारी करेंगे सोना चांदी हीरे जवाहरात बर्तन कपड़े वाहन सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने का विशेष दिन 28 अक्टूबर का रहेगा।

नक्षत्रों का राजा है पुष्य

27 नक्षत्रों में से एक गुरु पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। कार्तिक माह में गुरु पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2021) का योग 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार को रहेगा। इसके बाद 25 नवंबर 2021 गुरुवार को यह योग रहेगा। यह नक्षत्र, वाहन, प्रॉपर्टी या सोना खरीदने और नया व्यापार शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग

गुरु पुष्य नक्षत्र संयोग ( Pushya Nakshatra 2021 ) : इस बार 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार को गुरु पुष्य का योग सुबह 09:44 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11:41 तक रहेगा। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग भी है। इसी दिन अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:45 से दोहपर 12:29 तक रहेगा। विजयी मुहूर्त दोहपर 01:37 से 02:22 तक रहेगा।

🔲 शास्त्रों के अनुसार यह माना गया है कि इसी नक्षत्र में धन और वैभव की देवी लक्ष्मी जी का जन्म हुआ था।

दीपावली से 6 दिन पूर्व पुष्य का संयोग

🔲 धनतेरस से दीपावली के तीन दिनों में लोग सुख-समृद्धि की कामना से मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करके आभूषणों, भूमि, संपत्ति, वाहन और अन्य भौतिक वस्तुओं की खरीदी करते हैं। खरीदारी में दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का भी विशेष महत्व होता है। इस बार 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग दीपावली से छह दिन पहले बन रहा है।

मुहूर्त के अनुसार करें खरीदारी

ज्योतिषाचार्य ओझा के अनुसार वैसे तो 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के योग में पूरे दिन खरीदी की जा सकती है, लेकिन चौघड़िए के अनुसार किस समय क्या खरीदना शुभ रहेगा। यह भी महत्वपूर्ण रहता है।

दौरान करें घरेलू सामग्री की खरीदारी

इस शुभ योग में घरेलू उपयोग की चीजें, तांबे के बर्तन, चल संपत्ति आदि चीजें खरीद सकते हैं।

🔲 सुबह 11.48 से दोपहर 12.33 तक- अभीजित मुहूर्त

इस शुभ मुहूर्त में नया व्यापार प्रारंभ किया जा सकता है। इस दिन मंगल की तुला में उपस्थिति भी शुभ संयोग बना रही है जिसमें प्रॉपर्टी के सौदे करना अत्यंत लाभदायक होता है। इससे संपत्ति में वृद्धि होती है।

🔲 दोपहर 12:05 से 01:28 लाभ

सोने-चांदी व अन्य किमती धातुओं के आभूषण, घर की जरूरत का सामान, वाहन (टू या फोर व्हीलर) इस शुभ योग में खरीद सकते हैं।

🔲 दोपहर 01:28 से 02:52- अमृत

इस शुभ योग में चल-अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लाट, मकान आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये समय निवेश के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त है।

🔲 शाम 04:16 से 05:39- शुभ

कपड़े, मिठाइयां आभूषण, वाहन, प्रॉपर्टी, सोना, चांदी, तांबे के बर्तन, रत्नाभूषण आदि चीजें इस नक्षत्र में खरीद सकते हैं।

🔲 शाम 7.48 से 8.52

इस विशेष शुभ मुहूर्त है। इसमें आप किसी भी वस्तु की खरीदी या लेन-देन कर सकते हैं। सभी में आपको फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *