वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे निर्माणाधीन एटलेन पर हादसा : ब्रिज पर सीड़ी पलटने से नीचे गिरे श्रमिक, 1 की मौत, 4 घायल -

निर्माणाधीन एटलेन पर हादसा : ब्रिज पर सीड़ी पलटने से नीचे गिरे श्रमिक, 1 की मौत, 4 घायल

1 min read

 सभी बाहर राज्य के रहने वाले

हरमुद्दा
रतलाम, 12 नवंबर। आदिवासी अंचल में चल रहे दिल्ली मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। सीडी पलटने से 25-30 फीट नीचे 5 श्रमिक गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। चार का उपचार चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने बताया कि रामपुलिया पाटड़ी में ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है।। शुक्रवार शाम को श्रमिक काम करके सीढ़ी से उतर रहे थे, तभी सीडी पलटी खा गई और श्रमिक करीब 25 से 30 फीट नीचे गिर गए।

यह हुए प्रभावित

हादसे में श्रमिक 48 वर्षीय राजेंद्र गिरी पुत्र सरजू गिरी निवासी हजारीबाग (झारखंड़), 41 वर्षीय सुबोधकुमार पुत्र उगनराम भुईया निवासी ओरिया रोड ग्राम बिरबिर जिला हजारीबाग, 25 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र लोगानीसिंह, 28 वर्षीय इशहाक पुत्र शमशुद्दीन व 26 वर्षीय बबलू भूरिया पुत्र गुलर भूरिया तीनों निवासी ग्राम मकनी जिला गढ़वा (झारखंड) भी नीचे जा गिरे। इससे पांचों घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए घायलों को

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने परीक्षण कर सुबोधकुमार पुत्र उगनराम को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम 13 नवंबर को होगा। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *