वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सुरक्षा बल की कार्रवाई : उग्रवादी समझ ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, छह की मौत, कई घायल -

सुरक्षा बल की कार्रवाई : उग्रवादी समझ ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, छह की मौत, कई घायल

1 min read

 गुस्साए ग्रामीणों ने वाहनों में लगाई आग

 मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

 होगी उच्च स्तरीय जांच, देश के कानून के अनुसार दिलाएंगे न्याय

हरमुद्दा
रविवार, 5 दिसंबर। नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव में उग्रवादी समझकर सुरक्षाबल ने ग्रामीणों पर गोलियां चला दी। नतीजतन छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। सुरक्षाबल की इस कार्रवाई से खफा होकर ग्रामीणों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी द्वारा उच्च स्तरीय जांच के पश्चात देश के कानून के तहत न्याय दिलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार जिन युवाओं पर गोलियां चलाई गईं जो निर्दोष थे और कोयला क्षेत्र से लौट रहे थे। गुस्साई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई फायरिंग में कुछ और लोग घायल हो गए।

नगालैंड हिंसा पर असम राइफल्स का पक्ष

घटना के बाद असम राइफल्स की ओर से बयान जारी किया गया कि ऑपरेशन में कई सुरक्षा बलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें एक सैनिक भी शामिल है, जिसकी मौत हो गई। घटना के लिए गहरा खेद है। उग्रवादियों के संभावित आंदोलन की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक विशेष अभियान की योजना बनाई गई थी। उच्चतम स्तर पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी द्वारा जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील, केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक जताया है।

शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, नागालैंड के ओटिंग में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय एसआईटी शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस घटना की पूरी जांच करेगी।

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) एक नागा राष्ट्रवादी अलगाववादी समूह है जिसका उद्देश्य संप्रभु नागा राज्य ‘नागालिम’ की स्थापना करना है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एनएससीएन को एक प्रमुख विद्रोही समूह के रूप में चिह्नित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *