वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पंचायत निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश भर में प्रेक्षक नियुक्त, रतलाम की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त आईएएस अजय कुमार शर्मा को -

पंचायत निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश भर में प्रेक्षक नियुक्त, रतलाम की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त आईएएस अजय कुमार शर्मा को

1 min read

 भारतीय प्रशानिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों को जिम्मेदारी

हरमुद्दा
भोपाल, 15 दिसंबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। भारतीय प्रशानिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि जिला मुरैना के लिए रविन्द्र कुमार मिश्रा भाप्रसे (से.नि.), जिला श्योपुर रामप्रसाद भारती राप्रसे (से.नि.), जिला भिण्ड नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी राप्रसे (से.नि.), जिला ग्वालियर एम.के. अग्रवाल भाप्रसे (से.नि.), जिला शिवपुरी अरूण कुमार तोमर भाप्रसे (से.नि.), जिला दतिया विजय अग्रवाल राप्रसे (से.नि.), जिला गुना अरुण कुमार रावल राप्रसे (से.नि.), जिला अशोकनगर अशोक कुमार शर्मा भाप्रसे (से.नि.), जिला उज्जैन डी.पी. तिवारी भाप्रसे (से.नि.), जिला नीमच प्रकाश व्यास राप्रसे से (से.नि.), जिला रतलाम अजय कुमार शर्मा भाप्रसे (से.नि.), जिला शाजापुर रामेश्वर गुप्ता राप्रसे (से.नि.), जिला आगर-मालवा मदनसिंह ठाकुर राप्रसे (से.नि.), जिला मंदसौर चतुर्भुज सिंह भाप्रसे (से.नि.), जिला देवास एस.एन. रूपला भाप्रसे (से.नि.) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह जिला भोपाल राजेश कुमार जैन भाप्रसे (से.नि.), जिला सीहोर राजेन्द्र सिंह भाप्रसे (से.नि.), जिला विदिशा श्री रमेश भण्डारी भाप्रसे (से.नि.), जिला राजगढ़ मदनलाल कौरव राप्रसे (से.नि.), जिला रायसेन प्रदीप खरे भाप्रसे (से.नि.), जिला होशंगाबाद एस.पी.एस. सलूजा भाप्रसे (से.नि.), जिला हरदा उपेन्द्र नाथ शर्मा भाप्रसे (से.नि.), जिला बैतूल श्री पी. एल. सोलंकी भाप्रसे (से.नि.), जिला शहडोल शिवानंद दुबे भाप्रसे (से.नि.), जिला अनूपपुर आर.के. पाठक भाप्रसे (से.नि.), जिला उमरिया जगदीश चन्द्र भट्ट राप्रसे (से.नि.), जिला इंदौर बी. एम. शर्मा भाप्रसे (से.नि.), जिला झाबुआ एस.बी. सिंह भाप्रसे (से.नि.), जिला अलीराजपुर डॉ. रामप्रकाश तिवारी राप्रसे (से.नि.), जिला धार एस.के. उपाध्याय भाप्रसे (से.नि.), जिला खरगौन अशोक कुमार वर्मा भाप्रसे (से.नि.), जिला बड़वानी एस.एस. राठौर राप्रसे (से.नि.), जिला खण्डवा अशोक कुमार व्यास राप्रसे (से.नि.) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीँ जिला बुरहानपुर शरद कुमार श्रोत्रिय राप्रसे (से.नि.), जिला सागर नरेन्द्र सिंह परमार भाप्रसे (से.नि.), जिला टीकमगढ़ भारत भूषण गंगेले राप्रसे (से.नि.), जिला पन्ना जे.एस. मण्डलोई राप्रसे (से.नि.), जिला छतरपुर कृष्ण मोहन गौतम भाप्रसे (से.नि.), जिला दमोह सुरेशचन्द्र जैन भाप्रसे (से.नि.), जिला निवाड़ी डॉ. श्रीकांत पाण्डे भाप्रसे (से.नि.), जिला जबलपुर डी.डी. अग्रवाल भाप्रसे (से.नि.), जिला कटनी नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा भाप्रसे (से.नि.), जिला नरसिंहपुर अनंत नारायण अरोरा राप्रसे (से.नि.), जिला छिन्दवाड़ा राजा सिंह परिहार राप्रसे (से.नि.), जिला सिवनी अमरसिंह चन्देल. राप्रसे (से.नि.), जिला बालाघाट श्री रविन्द्र कुमार चौकसे राप्रसे (से.नि.), जिला डिण्डौरी गोविन्दसिंह चौहान राप्रसे (से.नि.), जिला मण्डला शैलेन्द्र खरे राप्रसे (से.नि.), जिला रीवा आर.ए. खण्डेलवाल भाप्रसे (से.नि.), जिला  सतना के.आर. जैन राप्रसे (से.नि.), जिला सीधी अनूप तिवारी राप्रसे (से.नि.) और जिला सिंगरौली के लिए दिनेशचन्द्र सिंघई राप्रसे (से.नि.) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *