वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पोस्टकार्ड पर अपने मन की बात को शब्दों में पिरोकर प्रकट कियाअपनी सोच को -

पोस्टकार्ड पर अपने मन की बात को शब्दों में पिरोकर प्रकट किया
अपनी सोच को

 विद्यार्थियों इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया पोस्टकार्ड लेखन अभियान में

 स्कूल शिक्षा और संसाधन विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का अभियान

हरमुद्दा
आम्बा/रतलाम, 16 दिसंबर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और संसाधन विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पोस्टकार्ड लेखन अभियान का आयोजन चलाया जा रहा है। इस आभियान के अंतर्गत शासकीय उमावि हतनारा (पिपलोदा)के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

संस्था प्रचार्य एस एल सरोज ने हरमुद्दा को बताया कि भारत सरकार के नाम से स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम नायकों व 2047 में भारत मेरी दृष्टि में एक शीर्षक को चुनकर विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड हिंदी में लिखा।सभी छात्रों ने पोस्टकार्ड पर अपनी मन की बात को शब्दों में पिरोकर अपनी सोच को प्रकट किया। छात्रों ने इस पोस्टकार्ड पर अपनी बातों को जाहिर करने का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव कैसा हो 2047 में मेरे सपनों का भारत पर पोस्ट कार्ड लिख कर भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित कर उन्हें भेजा। बच्चों ने आजादी की स्वर्ण जयंती पर हमारे देश की तस्वीर कैसी होगी पर अपने विचार लिखे।

इन्होंने दिया मार्गदर्शन

संस्था प्राचार्य सरोज के निर्देशन में इस अभियान के संयोजक कृष्ण लाल शर्मा, के एल राठौड़,गोपाल देवड़ा,एम एल पाटीदार, अनिता गुलराजनी, सुनीता मईड़ा, झेमेंद्र चौहान व अजहरुद्दीन कुरेशी ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *