वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे हेरिटेज वाक 2 जनवरी को :  प्राचीन धरोहर और उनके इतिहास स्थापत्य, कला, संस्कृति और अनछुए तथ्यों से कराएंगे अवगत -

हेरिटेज वाक 2 जनवरी को :  प्राचीन धरोहर और उनके इतिहास स्थापत्य, कला, संस्कृति और अनछुए तथ्यों से कराएंगे अवगत

 कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की उम्दा पहल

हरमुद्दा
रतलाम, 31 दिसंबर। शहर के लोगों को उनकी प्राचीन धरोहर और उनके इतिहास स्थापत्य, कला, संस्कृति और अनछुए तथ्यों से अवगत कराने के लिए 2 जनवरी को हेरिटेज वॉक होगा।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की पहल पर रतलाम में उम्दा आयोजन होगा। हेरिटेज वॉक का आयोजन शहर के गुलाब चक्कर से प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर झाली तालाब होते हुए महलवाडा पर समापन होगा।

ऐतिहासिक इमारतों की दी जाएगी अनोखी जानकारी

इस मार्ग के बीच में आ रही ऐतिहासिक इमारतों की अनोखी जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन तथा रतलाम हेरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उक्त हेरिटेज वाक शहर की प्राचीन धरोहरों तथा यशस्वी इतिहास को जानने एवं पहचानने के लिए आयोजित की जा रही है जो अनूठी पहल सिद्ध होगी जिसमें अधिकाधिक संख्या में लोग शामिल होंगे।

पर्यटन स्थलों को संजोने के प्रयास में एक नया कदम : पाठक

परियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण पाठक ने बताया कि हेरिटेज वाक रतलाम जिले की धरोहर और पर्यटन स्थलों को संजोने के प्रयास में एक नया कदम है। हेरिटेज वाक के लिए रतलाम हेरिटेज संस्था की सुश्री विनीता तांतेड तथा प्रतीक दलाल द्वारा सक्रिय रहकर आयोजन में सहयोग दिया जा रहा है। उक्त संस्था रतलाम तथा आसपास के क्षेत्रों के इतिहास धरोहरों के संरक्षण, संस्कृति, स्थापत्य कला, साहित्य, मालवी भाषा, मौखिक परंपराओं को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। हेरीटेज वॉक में शामिल होने वाले व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित होकर साथ में पैदल चलकर अपने शहर की धरोहरों का दर्शन करके जानकारी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *