वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, बिलखती रही मां के पास 1 साल की नन्ही -

दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, बिलखती रही मां के पास 1 साल की नन्ही

1 min read

 पड़ोसियों के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते उठाया यह कदम

 7 वर्ष पहले हुई थी शादी

हरमुद्दा
रतलाम, 5 जनवरी। दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जब महिला ने फांसी लगाई तब 5 साल का बेटा बाहर खेल रहा था और 1 साल की नन्ही मां के पास ही थी। बालिका की रोने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े और घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में मंगलवार को रामलाल की 28 वर्षीय पत्नी सीमा फांसी का फंदा गले में डाल कर जान दे दी। जब सीमा में फांसी लगाई, तब उसका 5 वर्षीय बेटा बाहर खेल रहा था जबकि 1 साल की बालिका मां के पास ही थी। बालिका की रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग रामलाल के घर गए और दरवाजा खोला तो देखा कि सीमा फांसी के फंदे पर लटक रही है। तत्काल रामलाल को सूचना दी गई। रामलाल आया और सीमा को फंदे से नीचे उतारा गया। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण का मृत घोषित कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक रामलाल और सीमा में आए दिन विवाद होते रहते थे। शायद इसी के चलते उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। सीमा की शादी रामलाल से 2014 में हुई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *