वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भक्ति भाव के साथ हुआ समता भवन में पारणा -

भक्ति भाव के साथ हुआ समता भवन में पारणा

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम,7 मई। समता भवन में शासन दीपिका श्री ज्ञानकवरजी म.सा. के सान्निध्य वर्षीतप आराधकों के पारणे का आयोजन हुआ। आराधकों ने इच्छुरस से आखातीज महान,जय जय आदिनाथ भगवान के घोष के बीच भक्ति भाव के साथ पारणा किया। इस दौरान श्री साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
समता भवन में प्रातः9 बजे प्रवचन हुए। महासती श्री प्रितिसुधाजी म.सा.व श्री मर्मज्ञश्रीजी म. सा. ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला। संघ अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, मंत्री सुशील गोरेचा, महेंद्र गादिया ने बताया कि आठ तपस्वियों का बहुमान किया गया। तपस्वी पलक पिछोलिया, संगीता कोठारी, मीना मूणत का पारणा हुआ। जबकि उषा गोरेचा, त्रिशला मूणत, सुशीला चत्तर, सरोज मूणत ने तप को आगे बढ़ाया l शान्ता बहन मोहनलाल कटारिया निवासी चोमुखी पुल ने 20 वर्षी तप पूर्ण कर 21 वा वर्षीतप अंगीकार किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया, चन्दन पिरोदिया, महेंद्र गादिया, अध्यक्ष मदनलाल कटारिया मंत्री सुशील गोरेचा व सुदर्शन पिरोदिया, विनोद मेहता, शांतिलाल भटेवरा, कमल पिरोदिया,युवा संघ अध्यक्ष राहुल जैन, मंत्री अजय घोटा, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज पिरोदीया, मंत्री वीणा ढाबरिया, बहुमंडल अध्यक्ष पूजा छाजेड़, मंत्री ज्योति मूणत आदि कई लोग उपस्थित थे। संचालन विनोद मेहता ने किया।
बच्चों ने लिया व्यसन मुक्ति संकल्प
श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा आयोजित समता संस्कार शिविर में बच्चों ने व्यसन मुक्ति संकल्प लिया। शिविर का आज 7 वां दिन था। इसका समापन 9 मई को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *