वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सड़क चलते पतंग की डोर से गला कटा, लड़की की हुई मौत -

सड़क चलते पतंग की डोर से गला कटा, लड़की की हुई मौत

 सहेली के साथ जा रही थी स्कूटी पर

हरमुद्दा
उज्जैन, 15 जनवरी। सहेली के साथ स्कूटी पर जा रही बहन का पतंग की डोर से गला कट गया। उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना शनिवार दोपहर 12:20 बजे की है। नेहा आंजना नामक युवती अपनी सहेली के साथ स्कूटर से ब्रिज पार कर रही थी।‌ इसी दौरान वो पतंग की चाइना डोर के चपेट में आ गई। गला कटने पर राहगीरों ने उसे पाटीदार अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डोर पर प्रतिबंध, फिर भी धड़ल्ले से बिकी

उल्लेखनीय है कि चाइना डोर का उपयोग पतंग उड़ाने में किया जाता है। यह सामान्य पतंग डोर से अलग होती है और टूटती नहीं है‌। इसी कारण लोग इसकी चपेट में आकर घायल होते हैं। प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।‌ इसके बावजूद चोरी छिपे इसकी बिक्री की जाती है।

पुलिस ने ‌जब्त‌ की थी डोर

शुक्रवार को पुलिस ने कई दुकानों पर दबिश देकर चाइना डोर जब्त की थी। दो दिन पहले एक बच्चा भी चाइना ‌डोर की चपेट में आकर घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *