वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बालिकाओं का अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा होना जरूरी : कलेक्टर -

बालिकाओं का अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा होना जरूरी : कलेक्टर

 सशक्त वाहिनी की बालिकाएं हुई सम्मानित

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जनवरी। बालिकाएं अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार प्रयास करके आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार का नेतृत्व करें। आज के समय में बालिकाओं का अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा होना जरूरी है।

यह विचार कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सशक्त वाहिनी की बालिकाओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कलेक्टर ने बालिकाओं से चर्चा भी की।

बालिकाओं से चर्चा करते हुए कलेक्टर

निस्वार्थ सेवाओं के कारण किया सम्मान

सम्मानित बालिकाओं के साथ कलेक्टर

बालिकाओं को उनके द्वारा विगत लॉकडाउन समय में शहर में यातायात तथा अन्य क्षेत्रों में दी गई नि:स्वार्थ सेवाओं के कारण कलेक्टर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बालिकाएं जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के तत्वावधान में महिला बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

यह थे मौजूद

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, परियोजना अधिकारी चेतना गहलोत, सुश्री अर्चना माहोर, अनिल जैन, सुश्री प्रियंका बैरागी, पर्यवेक्षक सुश्री एहतेशाम अंसारी, पुष्पा नरवरिया, यशोदा टांक, आयुषी पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *