वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गोली कांड के मुख्य आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पैर में मारी गोली, अस्पताल में चल रहा उपचार -

गोली कांड के मुख्य आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पैर में मारी गोली, अस्पताल में चल रहा उपचार

 शुक्रवार की शाम को भाटों का बास में आरोपी ने चलाई थी गोलियां

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जनवरी। हफ्ता वसूली को लेकर शुक्रवार की शाम को गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस सोमवार गिरफ्तार कर ला रही थी तभी भागने का प्रयास किया और पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी।  उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी

सट्टे के विवाद में फायरिंग करने के तीनों आरोपितों को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से सोमवार शाम को राउंड अप किया। फायरिंग के लिए उपयोग में लाई गई पिस्टल को लेकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने हथियार नागदा में रखे जाने की जानकारी दी। नागदा ले जाने के दौरान पिपलौदा से जावरा के बीच सुजापुर टेकरी के पास मुख्य आरोपित अकबर घोसी ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वह जीप में मौजूद पुलिस जवान की इंसास (मशीनगन) लेकर भागने लगा। जवाब में पुलिस अधिकारी ने उसके पैर पर गोली मारी।

उपचार के लिए ले गए अस्पताल

गोली लगने से घायल हुए अकबर हुसैन को जावरा के अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया।। एसपी भी अस्पताल पहुंचे। अधीनस्थ अधिकारियों से एसपी घटना की जानकारी ले रहे हैं।

आमजन हुए आक्रोशित पुलिस ने चलाया अभियान

सट्टा संचालन में हिस्सेदारी व हफ्ता वसूली के लिए आरोपित अकबर हुसैन ने अपनेे साथी अफसार अंसारी, चिंटू उर्फ गुरू पुत्र गोपाल के साथ बाइक पर आकर 21 जनवरी की शाम को भाटों का वास में सोहनलाल के बालाजी नमकीन के ठेले पर तीन फायर किए थे। इसमें सोहनलाल बच गया। मौके पर पहुंचे एसपी गौरव तिवारी के समक्ष जमकर आक्रोश जताया था। एसपी ने माणकचौक थाना टीआई व दो बीट प्रभारियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अपराधियों के अवैध मकान तोड़ने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *