वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कलेक्टर की सहृदयता : रास्ते में पड़े घायल को अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल में कराया भर्ती -

कलेक्टर की सहृदयता : रास्ते में पड़े घायल को अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल में कराया भर्ती

 बैठक के लिए जा रहे थे पिपलोदा

हरमुद्दा
रतलाम 9 फरवरी। रास्ते में घायल तड़प रहा था। कलेक्टर ने तत्काल गाड़ी रुकवाई और घायल को अस्पताल भर्ती करवाया। कलेक्टर की सदस्यता देख प्रशासनिक अधिकारी की सक्रिय नजर आया। सैलाना सामुदायिक केंद्र के पश्चात घायल को रतलाम रेफर किया गया।

कलेक्टर के वाहन में घायल को चढ़ाते हुए

बुधवार को दोपहर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शासकीय बैठक लेने के लिए पिपलोदा जा रहे थे, तो रास्ते में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति को देखकर तत्काल गाड़ी रुकवाई। घायल की जान बचाने के लिए तत्काल कलेक्टर ने अपने वाहन में लोगों की मदद से घायल को बैठाया। सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और लगभग 48 वर्षीय पुरुष को भर्ती कराया।

सैलाना से घायल को किया रतलाम रेफर

सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि घायल को रतलाम रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति सैलाना के पास भीलो की खेड़ी गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *