सैलाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण आज
1 min read![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220309_171234-1024x1245.jpg)
हरमुद्दा
रतलाम, 12 मार्च। सैलाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नवनिर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण 12 मार्च को प्रातः 11 बजे सैलाना-बांसवाड़ा रोड पेट्रोल पंप के सामने कोटडा सैलाना पर होगा।
डॉ. अभय ओहरी एवं डॉ. सुरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हर्ष विजय गहलोत होंगे। विशेष अतिथि एडीएम एमएल आर्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार तिवारी होंगे।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220312_084826.jpg)