वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे हल्ला बोल में भिड़े कांग्रेसी : बेरोजगारी और व्यापम घोटाले की जांच को लेकर हुआ प्रदर्शन, कांग्रेसियों में हो गई मार पिटाई, भूरिया सहित कई गिरफ्तार -

हल्ला बोल में भिड़े कांग्रेसी : बेरोजगारी और व्यापम घोटाले की जांच को लेकर हुआ प्रदर्शन, कांग्रेसियों में हो गई मार पिटाई, भूरिया सहित कई गिरफ्तार

⚫ सभी कांग्रेसी पहुंचे थे कलेक्ट्रेट घेराव करने

⚫ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ की नारेबाजी

हरमुद्दा
इंदौर,  11 अप्रैल। बेरोजगारी और व्यापम घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की गई। तभी कुछ कांग्रेसी आपस में भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में विक्रांत भूरिया सहित कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस नेता और कांग्रेसियों को गिरफ्तार वाहन में ले जाते हुए

सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन उस समय फेल हो गया जब कांग्रेसी ही आपस में भिड़ गए। लात घूंसे चले और जब कांग्रेसी बैरिकेट्स पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने भी उनको खदेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और इंदौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी बैरिकेट्स पर चढ़ गए और मुख्यमंत्री चौहान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब पुलिस ने खदेड़ना शुरू किया। अफरा तफरी का माहौल हो गया और पुलिस ने कांग्रेसियों को वाहन में भरना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को बल का भी प्रयोग करना पड़ा। श्री भूरिया और श्री खान सहित कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस वाहन में भूरिया ने कहा कि हम अगली बार डबल ताकत के साथ प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस वाहन में गिरफ्तार विक्रांत भूरिया

नहीं थी अनुमति प्रदर्शन की

एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदोरिया का खाना है कांग्रेसियों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी फिर भी उन्होंने प्रदर्शन किया और यहां तक कि बैरिकेट्स पर चढ़ गए जो की विधि विरुद्ध था। उन्हें चेतावनी भी दी गई लेकिन वे नहीं माने और इसलिए कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *