वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आक्रोश के बाद चक्काजाम : भेरूजी के ओटले पर गोवंश फेंकने के बाद तनाव, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया चक्काजाम, पुलिस के आला अफसर पहुंचे मौके पर -

आक्रोश के बाद चक्काजाम : भेरूजी के ओटले पर गोवंश फेंकने के बाद तनाव, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया चक्काजाम, पुलिस के आला अफसर पहुंचे मौके पर

⚫ काटे गए गोवंश में एक गाय गर्भवती

⚫ नगर निगम आयुक्त को हटाने की मांग

हरमुद्दा
रतलाम, 15 मई। रविवार को सुबह शहर के ईदगाह क्षेत्र में 3 गोवंश के कटे होने के बाद तनाव फैल गया। गोवंश को भेरुजी के ओटले पर असामाजिक तत्व फेंक गए। 1 गोवंश गर्भवती होने की भी बात सामने आई है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोपखाना पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी कर मांग की गई कि नगर निगम आयुक्त को हटाया जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक ईदगाह इलाके में सुबह सवेरे काट कर फेंके गए तीन गौवंश नजर आए। ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर हिन्दूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पंहुच गए। बताया जाता है कि उपद्रवी तत्वों ने गौवंश को काटने के बाद ईदगाह इलाके में स्थित एक भेरु जी के ओटले पर फेंके गए, ताकि लोगों का आक्रोश और अधिक बढे। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि काटे गए गौवंश में से एक गाय गर्भवती थी।

कपड़ा उतार कर किया चक्का जाम

घटना से आक्रो शित बजरंगियो ने तोपखाना चौराहे का चक्का जाम कर दिया है। कई कार्यकर्ता अपने कपडे उतार कर घटना का विरोध कर रहे है। बजरंग दल का कहना है कि इस घटना के लिए नगर निगम आयुक्त जिम्मेदार है। शहर में गौवंश का विक्रय हो रहा है, लेकिन आयुक्त इन दुकानों को बंद नहीं करवा रहे है। बजरंग दल के कार्यकर्ता निगमायुक्त को हटाने की मांग कर रहे है। मौके पर सीएसपी समेत बडी संख्या मेंं पुलिस बल तैनात है। प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जल्दी ही यहां पंहुचने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *