वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 62 वा वार्षिक उत्सव : जोश, जुनून, उत्साह, उमंग के साथ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले कर दिखाया दमखम, चार दिवसीय उत्सव का समापन रविवार को -

62 वा वार्षिक उत्सव : जोश, जुनून, उत्साह, उमंग के साथ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले कर दिखाया दमखम, चार दिवसीय उत्सव का समापन रविवार को

1 min read

⚫ श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मण्डल रतलाम द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

⚫ 5 जून को होगा पुरस्कार वितरण

⚫ राजपूत रत्न, प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान समारोह

हरमुद्दा
रतलाम, 4 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं श्री छत्रसाल बुंदेला की जन्म जयंती सांस्कृतिक एवं धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। चार दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने जोश जुनून उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपना दमखम दिखावा। उत्सव का समापन रविवार को होगा जहां पर खिलाड़ियों सहित समाज के प्रतिभावान का सम्मान किया जाएगा।

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल ने बताया कि श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के 62 वें वार्षिक उत्सव के तहत चार दिवसीय महोत्सव के तहत तीसरे दिन श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें समाज के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा  लिया। नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 एवं 200 मीटर की रेस, स्लो साइकिल रेस एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

स्लो साइकिल रेस में शामिल प्रतिभागी

सालाना गतिविधियों पर हुई चर्चा

श्री गोयल ने बताया कि आज समाज की वार्षिक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें निर्माणाधीन धर्मशाला का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही समाज की वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

सम्मान समारोह रविवार को

विजेता खिलाड़ियों को 5 जून को आयोजित समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में राजपूत रत्न, प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा।

यह थे मौजूद

आयोजन में मौजूद समाज जन

इस अवसर पर किशोर सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, मनोहर सिंह चौहान, रघुवीरसिंह सांकला, सुरेशसिंह चावड़ा, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, सुमेर सिंह पंवार,  महेन्द्र सिंह सिसौदिया, योगेन्द्रसिंह, कमलसिंह राठौर, डाडमसिंह राठौर, शंभुसिंह सिसौदिया, जितेन्द्रसिंह देवड़ा एवं श्रीमती राजेश्वरी राठौर, श्रीमती कविता देवड़ा, श्रीमती मंजुला गेहलोत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता

⚫ 100 मीटर बालिका जूनियर : प्रथम सोनाक्षी देवेन्द्रसिंह पंवार, द्वितीय दिव्यांशी सुरेन्द्रसिंह चौहान, तृतीय आस्था देवेन्द्रसिंह राठौर।

⚫ 100 मीटर दौड़ बालिका सीनियर : प्रथम दिव्या प्रहलादसिंह भाटी, द्वितीय स्नेहा पुष्पेन्द्रसिंह झाला,  तृतीय शिवांगी प्रतापसिंह  चौहान।

⚫ 100 मीटर दौड़ बालक जूनियर : प्रथम युवराज विरेन्द्रसिंह सिंह राठौर, द्वितीय भव्य भेरूसिंह गेहलोत, तृतीय शिवम भूपेन्द्रसिंह चौहान।

⚫ 100 मीटर दौड़ बालक सीनियर : प्रथम पुष्पराज चिंतरजन सिंह राठौर, द्वितीय प्रितेश प्रहलाद सिंह भाटी, तृतीय राजवर्धन योगेन्द्र सिंह राठौर।

⚫ 200 मीटर दौड़ बालिका जूनियर :  प्रथम सोनाक्षी देवेन्द्र सिंह पंवार, द्वितीय-दिव्यांशी सुरेन्द्रसिंह चौहान, तृतीय वैदिका सुरेन्द्रसिंह चौहान

⚫ 200 मीटर दौड़ बालिका सीनियर : प्रथम दिव्या प्रहलाद सिंह भाटी, द्वितीय कुपल भेरूसिंह गेहलोत, तृतीय स्नेहा पुष्पेंद्र सिंह झाला।

⚫ 200 मीटर दौड़ बालक जूनियर : भव्य भेरूसिंह गेहलोत, द्वितीय युवराज विरेन्द्रसिंह राठौर,  तृतीय शिव भूपेन्द्रसिंह चौहान, प्रोत्साहन दिव्यांग राजेश सिंह चौहान।

⚫ 200 मीटर दौड़ बालक सीनियर : प्रथम पुष्पराज चितरंजन सिंह राठौर, द्वितीय अभिनव प्रवीणसिंह उमठ, तृतीय प्रितेश प्रहलादसिंह भाटी।

⚫ स्लो साईकल रेेस 100 मीटर बालक : प्रथम पुष्पराज चितरंजन सिंह राठौर, द्वितीय युवराज विजयसिंह चौहान।

⚫ स्लो साईकल रेेस 100 मीटर बालिका जूनियर :  प्रथम डॉली अजय सिंह चावड़ा, द्वितीय ध्रुविका रणजीत सिंह राठौर, तृतीय सोनाक्षी देवेन्द्रसिंह पंवार।

⚫ स्लो साईकल रेेस 100 मीटर बालिका सीनियर : प्रथम इशिका प्रवीण सिंह राठौर, द्वितीय निकिता भूपेन्द्र सिंह चौहान, तृतीय कुपल भैरूसिंह गेहलोत।

⚫ फोटो : हेमेंद्र उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *