वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जन्मदिन का तोहफा : आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू को एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार -

जन्मदिन का तोहफा : आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू को एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

1 min read

⚫ शाम को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक

⚫ विधायक और राज्यपाल रह चुकी है मुर्मू

हरमुद्दा
दिल्ली, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनडीए ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए संसदीय बोर्ड की बैठक में योग्य माना है। मुर्मू के लिए जन्मदिन का बहुत बड़ा तोहफा है क्योंकि 20 जून को ही जन्मदिन मनाया। देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए चुनाव को अब केवल 28 दिन बचे हैं। 18 जुलाई को वोटिंग होगी। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही है। इधर विपक्ष ने टीएमसी नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

एनडीए द्वारा घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू
विपक्ष द्वारा घोषित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम वरिष्ठ नेता संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूद थे। सर्वसम्मति से ओडिशा के रायरंगपुर की विधायक रही 64 वर्षीय मुर्मू पहली आदिवासी झारखंड की राज्यपाल भी बनाई गई थी।
 

मुर्मू ने कल ही अपना मनाया जन्मदिन

20 जून 1958 को जन्मी द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं। वह साल 2000 और 2004 में ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी।

ओडिशा से होगी पहली राष्ट्रपति

वह राज्यपाल नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता रही हैं। निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इसके अलावा वे ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति होंगी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *