वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारी, अपुष्ट जानकारी के अनुसार हुई मौत -

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारी, अपुष्ट जानकारी के अनुसार हुई मौत

⚫ पूर्व प्रधानमंत्री शिंजे आबे को सड़क पर भाषण के दौरान मारी गई गोली

⚫ उन्हें पीछे से हमलावर ने गोली मारी

⚫ शिंजे आबे अस्पताल में अचेत अवस्था में, एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा

हरमुद्दा

जापान, 8 जुलाई। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार नारा शहर में ये घटना हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद एक संदिग्ध को भी पकड़ा गया है। पकड़ा गया संदिग्ध पुरुष है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे अचेत हैं। अपुष्ट जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई है।

जानकारी में कहा गया कि शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान शिंजो आबे पर पीछे से एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। यह सबकुछ स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।

श्री आबे होश में नहीं

द जापान टाइम्स के मुताबिक नारा में गोली लगने के बाद शिंजो आबे अचेत हैं। आबे की उम्र 67 साल है। वहीं, सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने बताया कि आबे की गर्दन से खून निकल रहा था। फिलहाल स्थानीय पुलिस की ओर से मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

सबसे लंबे समय तक रहे प्रधानमंत्री

बता दें कि आबे जपान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। वे सबसे पहले साल 2006 में एक साल के लिए प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2012 से 2020 तक वे जापान के प्रधानमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *