वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आज तीन उत्सव एक साथ, होंगे अनेक आयोजन -

आज तीन उत्सव एक साथ, होंगे अनेक आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 3 जून। सोमवार 3 जून को तीन उत्सव का विशेष संयोग बना है। सोमवती अमावस्या, शनि जयंती एवं वट सावित्री व्रत उत्सव होंगे। लोगों को वर्षा एवं गर्मी के प्रकोप से कष्ट उठाना पड़ सकता है। ज्योतिर्विद गोचर शर्मा ने बताया कि जिन लोगों को शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या चल रहा है। वे जन शनिश्चरी जयंती पर शनि की प्रतिमा की पूजन कर प्रार्थना करें। “ॐ शनिश्चराय नमः अथवा ॐ ओम प्राम, प्रीम, प्रौम, सह” मंत्र के साथ जाप करें। हवन करें। शांति स्रोत, शनि कवच का पाठ करें। इससे शांति होगी। इसके अलावा शनि की वस्तुएं दान देकर भी अपनी पीड़ा दूर कर सकते हैं।
तो होगी दिक्कत
ज्योतिर्विद श्री शर्मा ने बताया कि 3 जून को अमावस्या के दिन यदि आकाश में बादल छा जाते हैं तो वर्षा ऋतु में बारिश की न्यूनता रहने की संभावना होगी। ऐसा होने से लोगों को वर्षा एवं गर्मी के प्रकोप से कष्ट उठाना पड़ सकता है।
होंगे अनेक आयोजन
शहर के प्राचीन एवं नवीन शनि मंदिरों में शनि जयंती पर धार्मिक आयोजन होंगे। चिंगीपुरा स्थित शनि मंदिर में भगवान का तेलांगभिषेक, श्रंगार, आरती सहित अन्य आयोजन होंगे। अमृतसागर, अलकापुरी, दीनदयाल नगर सहित अन्य शनि मंदिरों में शनि जयंती उत्सव की धूम रहेगी। महिलाएं सोमवती अमावस्या व वट सावित्री अमावस्या का व्रतोत्सव करेंगी। दान पुण्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *