वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रशासन की तानाशाही : मंत्रीजी को खुश करने के लिए आगमन के 24 घंटे पहले बंद कर दिया मुख्य मार्ग, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की हो जरूरत तो इनकी बला से -

प्रशासन की तानाशाही : मंत्रीजी को खुश करने के लिए आगमन के 24 घंटे पहले बंद कर दिया मुख्य मार्ग, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की हो जरूरत तो इनकी बला से

⚫ बाजना बस स्टैंड के दोनों छोर पर डाली डंपर भर के चूरी, दो पहिया वाहन चालकों का बिगड़ रहा बैलेंस

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री रविवार को करेंगे 1536.35 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

हरमुद्दा
रतलाम, 12 नवंबर। सुनो, सुनो, सुनो। नगरीय प्रशासन मंत्री आ रहे हैं, उन्हें खुश करना है। जनता की सुविधा से हमें कोई सरोकार नहीं। दीनदयाल नगर का मुख्य मार्ग उनके आने के 24 घंटे पहले से लेकर उनकी जाने तक बंद रहेगा। यदि आपको एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की जरूरत हो, इनकी बला से। नगर निगम की तैयारियों से तो ऐसा ही प्रतीत होता है।

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार 1536.35 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे। प्रशासन की मेरी मर्जी के चलते आयोजन स्थल दीनदयाल नगर मुख्य मार्ग पर 24 घंटे पहले ही आवागमन बंद कर शामियाना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी। नतीजतन क्षेत्र की कई कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं बाजना बस स्टैंड मुख्य मार्ग के दोनों छोर पर डंपर भर के चूरी डालने से दो पहिया वाहन चालक गिर रहे हैं, गाड़ियां फिसल रही है। वहीं चार पहिया वाहन को चलाने में भी दिक्कत आ रही है। जबकि जिस मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है, उसके एक छोर पर खाली जगह काफी है। बिना आमजन को परेशान किए वहां पर कार्यक्रम किया जा सकता था।

मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित

प्रशासन के तानाशाही पूर्ण कार्य करने के चलते आमजन परेशान हो रहे हैं लेकिन इससे उनको कोई लेना देना नहीं है, उनको तो मंत्री जी के सामने वाह!वाही लूटना है। जबकि मार्ग का भूमि पूजन तो अमृत सागर उद्यान मार्ग वाला करना है। वहां पर भी काफी जगह थी लेकिन उसको छोड़ते हुए दीनदयाल नगर का मुख्य मार्ग जिम्मेदारों ने चयन किया और उसे 24 घंटे पहले ही बंद कर दिया गया। आमजन प्रशासन के इस रवैया की कड़ी निंदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को आमजन की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है, वे तो बस अपनी मनमानी ही करते रहेंगे। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों में क्या इतनी भी समझ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं? ऐसे कैसे जनप्रतिनिधि हैं?

बाजना बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर डाली गई चूरी से गिरते हुए बच्चे

मुद्दे की बात तो यह है कि अमृत सागर उद्यान से बाजना बस स्टैंड तक स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जाना है तो भूमि पूजन भी वही होना चाहिए, लेकिन भाषण का आयोजन दीनदयाल नगर मुख्य मार्ग पर किया गया, जबकि दीनदयाल नगर को सड़क की ऐसी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों का यही कहना है कि जब भूमि पूजन स्थल अमृत सागर उद्यान या बाजना बस स्टैंड था तो फिर वहां पर भी काफी जगह थी जिससे कि ना तो यातायात अवरुद्ध होता और न ही लोग परेशान होते, आखिर इस चयनकर्ताओं ने क्या सोच कर दीनदयाल नगर मुख्य मार्ग स्थल का चयन किया, ताकि आमजन परिवर्तित सकड़े रास्तों पर परेशान होते रहे।

चूरी पर परेशान होते वाहन चालक

मंत्री जी को धूल से बचाने के लिए कर लिया दीनदयाल नगर मार्ग का चयन

लोगों का यही कहना है कि जिस मार्ग पर निर्माण किया जा रहा है, वहां पर भयंकर धूल उड़ती है। मंत्री जी उससे परेशान हो जाएंगे। इस कारण दीनदयाल नगर मुख्य मार्ग का चयन कर लिया था कि मंत्री जी सड़क की धूल से बच सकें।

अमृत सागर उद्यान से बाजना बस स्टैण्ड फोरलेन मार्ग बनेगा 288.00 लाख रुपए से

मंत्री भूपेंद्र सिंह

ज्ञातव्य है कि 13 नवंबर को मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) के अन्तर्गत अमृत सागर उद्यान से बाजना बस स्टैण्ड फोरलेन मार्ग 288.00 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसका भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही मिनी स्मार्ट सिटी योजना अन्तर्गत अन्य मार्गों का भी भूमि पूजन होगा।

⚫ अम्बेमाता चौक जवाहर नगर से लक्ष्मणपुरा तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण लागत 822.00 लाख रुपए

⚫ स्टेट डिझास्टर रिलिफ फंड के अन्तर्गत हरीजरा पुलिया का नव निर्माण लागत 123.77 लाख रुपए

⚫ मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक योजना के अन्तर्गत विभिन्न 10 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक का निर्माण लागत 250.50 लाख रुपए।

⚫ नगर निगम निधि के अन्तर्गत न्यू रोड से शास्त्री नगर मुख्यमार्ग तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण लागत 52.68 लाख रुपए।

1536.35 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन करेंगे मंत्री जी

इस तरह कुल 1536.35 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र. शासन भूपेन्द्रसिंह 13 नवंबर रविवार को दोपहर 3 बजे दीनदयाल नगर में करेंगे।

यह रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

सांसद रतलाम झाबुआ गुमानसिंह डामोर, विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर की अध्यक्षता, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सदस्य जिला योजना समिति राजेन्द्र सिंह लुनेरा का विशेष आतिथ्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *