वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रविवारीय विशेष : भारत देश की बनी तृतीय प्रधानमंत्री सबसे सबल श्रेष्ठ लौह नारी थी वो -

रविवारीय विशेष : भारत देश की बनी तृतीय प्रधानमंत्री सबसे सबल श्रेष्ठ लौह नारी थी वो

1 min read

मंजुला पांडे

स्वतंत्र देश की प्रथम नारी थी वो।
लोह तत्व भाव से मंडित सशक्त,
उच्च मनोबल वाली नारी थी वो।
भारत देश की वो शीर्ष प्रतिनिधि
भारत देश की बनी तृतीय प्रधानमंत्री
सबसे सबल श्रेष्ठ लौह नारी थी वो।।

तिरानबे हजार रण अरि दल को
उसने घुटने टेकने पर मजबूर किया।
दुनिया के नक्शे में बांग्ला देश को
फिर स्वतंत्र देश का मान दिया।।

शैशव काल में जिसने अपने
बाल चरखा संघ गठित कर
वानर सेना का निर्माण किया।
खुद के शैशव को भी स्वतंत्रता
के हवन कुंड में झोंक दिया।।

मैक्सिकन अकादमी से होकर
पुरूस्कृत, साहित्य वाचस्पति
के सम्मान से सज-श्रृंगारित हो
अमेरिका से मदर पुरस्कार लिया।

हरित क्रांति और परमाणु शक्ति
श्वेत क्रांति को जागृत कर देश को
नव विकास की धारा में बहने का
इक सुंदर अवसर प्रदान किया।

नाम अनुरूप विरांगना दुर्गा-सी
अतुलित बुद्धि शक्ति थी जिसमें
लौह तत्व के जैसी भाव शक्ति से
हरी-भरी! दृढ़ विचार दृढ़ निर्णय
क्षमता रखने वाली इंद्रा नाम्नीय
प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं वो।।

आज मुबारक जन्मदिन  उनको
जिसने आयरन लेडी बन कर।
लोकप्रियता में सबसे ज्यादा
सारे जग में प्रथम स्थान लिया।।

⚫ मंजुला पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed