वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे म. प्र. अजाक्स 26 नवंबर को मनाएगा संविधान दिवस -

म. प्र. अजाक्स 26 नवंबर को मनाएगा संविधान दिवस

⚫ अभिभाषक, पार्षद, खिलाड़ी, कोच, सामाजिक कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 23 नवंबर। छतरी पुल स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास म. प्र. अजाक्स जिला शाखा रतलाम द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अभिभाषक, पार्षद, खिलाड़ी, कोच, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष लश्करी

यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी ने हरमुद्दा को बताया कि भारतीय संविधान को आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब अंबेडकर जी ने संसद में पेश किया था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए पूरे भारत राष्ट्र को समर्पित संविधान दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष कीहोरी, महासचिव ध्रुव लाल निनामा, डॉ. भरत निनामा, पीडी मईडा, बद्रीलाल परिहार, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह भिड़े, रमेश कटारिया, राकेश बोरिया, रतन लाल चौहान, आरसी मईडा, फूल सिंह भगोरा, संरक्षक मान सिंह डामोर, लाखन सिंह टैगोर, आरसी कीहोरी, केआर मेडा, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. शिरीष मेहरा, संजय भगोरा, दिलीप यादव, कैलाश यादव, आदि ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *