वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रंजिश में चलाई गोली, व्यक्ति घायल, तत्काल ले गए अस्पताल -

रंजिश में चलाई गोली, व्यक्ति घायल, तत्काल ले गए अस्पताल

⚫ आरोपी हुए फरार

⚫ पुलिस कर रही तलाश

हरमुद्दा
जावरा, 26 नवंबर। शहर में रंजिश के चलते रात को 2 लोग आए और बाहर खड़े व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। व्यक्ति के पैर में लगी। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊंटखाना क्षेत्र में असलम कुरैशी पर रंजिश के चलते दो हमलावरों ने गोली  चलाई। जो कि असलम के पैर में लगी। असलम को शासकीय अस्पताल जावरा में भर्ती करवाया गया।

दो व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज

असलम के परिजनों के अनुसार अनुसार आरोपी शेरू कुरैशी उर्फ लुल्ला ने अपने साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है। हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेर उर्फ लुल्ला और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी में रंजिश के चलते गोली चलाई है। आखिर रंजीत क्या है इस मामले में पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *