वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे असंभव कार्य को संभव बनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान : प्रदेश प्रभारी राव -

असंभव कार्य को संभव बनाना भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान : प्रदेश प्रभारी राव

1 min read

⚫ भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठों की हुई बैठक

⚫ 65 हजार बूथों पर जीत का बनेगा एक्शन प्लान

⚫ कार्यकर्ता लेंगे बूथ विजय संकल्प

हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। इसमें प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य होता है। संगठन जो भी दायित्व प्रदान करें, उसका निर्वहन पूरी क्षमता एवं समर्पण भाव के साथ करें। एक छोटा कार्यकर्ता बूथ से लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है, तो वह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। असंभव कार्य को संभव बनाना भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ लगातार आगे बढ़ते रहे।

यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कही। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर पहले भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठों एवं बाद में जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राव ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में प्रवास अत्यंत आवश्यक है। इससे संगठन को मजबूती मिलती है। प्रदेश पदाधिकारी जिले एवं जिला पदाधिकारी मण्डल तथा मण्डल पदाधिकारी बूथों का प्रवास सुनिश्चित करें। रतलाम जिले में 1296 बूथों पर भाजपा को 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हो, ऐसे प्रयास सभी कार्यकर्ताओं को अभी से शुरू कर देना चाहिए।

सभी समझे अपनी जवाबदेही

श्री राव ने कहा कि भाजपा आगामी 2-3 माह में 65 हजार बूथों के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रही है। इसमें कार्यकर्ता बूथ विजय संकल्प लेकर कार्य करेगी। संगठन, मोर्चा व प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित करने एवं हर बैठक में कार्यों की समीक्षा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इससे अधिक अनुकूल समय पहले कभी नहीं रहा, इसलिए सभी अपनी जवाबदेही समझे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, यह सुनिश्चित करें।

सीधा संवाद कर जानी समस्या, चुनौती और लक्ष्य पर की चर्चा

श्री राव ने बैठकों में सीधा संवाद कर उपस्थित पदाधिकारियों से समस्या, चुनौती एवं लक्ष्य की चर्चा की। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में प्रत्येक व्यक्ति के कार्य की निगरानी हो रही है। यह तय मान कर चलिए कि जो भी व्यक्ति पार्टी और अनुशासन विरूद्ध कार्य करता है, उसका भविष्य अंधकारमय है।

यह थे मौजूद

बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणी मालवीय, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.के. सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *