वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा प्रदेश प्रभारी राव का आगमन : मां कालिका की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद -

भाजपा प्रदेश प्रभारी राव का आगमन : मां कालिका की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

1 min read

⚫ सालाखेड़ी में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव शनिवार को रतलाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सालाखेडी में जिला भाजपा की और से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद सर्किट हाउस में स्वागत हुआ। श्री राव ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मां की पूजा अर्चना और आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणी मालवीय, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पांडेय मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राव निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सालाखेड़ी में आए। यहां विधायक काश्यप, डॉ. पांडे, महापौर, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, बलवंत भाटी, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी सहित पार्षदगण एवं पार्टी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सर्किट हाउस पर हुआ अभिनंदन

इसके बाद श्री राव सर्किट हाउस पहुंचे। यहां संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने श्री राव का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया। प्रदेश प्रभारी श्री राव रतलाम में सर्वप्रथम श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे और माता की आरती कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतीयानी ने स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

स्वामी जी से लिया आशीर्वाद

स्वामी जी से आशीर्वाद लेते हुए श्री राव

श्री राव ने अखंड ज्ञान आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंदजी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी देवस्वरूपानंदजी महाराज से भी मुलाकात की। स्वामीजी ने श्री राव को धर्म साहित्य भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *