वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मनोनयन : मध्य प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने आर टी आई एक्टिविस्ट मंडवारिया -

मनोनयन : मध्य प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने आर टी आई एक्टिविस्ट मंडवारिया

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जनवरी। आर टी आई एक्टिविस्ट, शहर कांग्रेस सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाम संचालक धर्मेंद्र मंडवारिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ, महामंत्री समस्त प्रकोष्ठ जे पी धनोपिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन की अनुशंसा पर नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र मंडवारिया ने शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में आर टी आई एक्टिविस्ट के रूप में बेहतरीन कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *