वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ज्ञान विज्ञान : अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 21 से भोपाल में, कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं वैज्ञानिक शामिल हो रहे हैं विज्ञान महोत्सव में -

ज्ञान विज्ञान : अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 21 से भोपाल में, कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं वैज्ञानिक शामिल हो रहे हैं विज्ञान महोत्सव में

1 min read

⚫ चार दिवसीय 24 जनवरी तक चलेगा विज्ञान महोत्सव

हरमुद्दा
रतलाम, 20 जनवरी। भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में 21 जनवरी से आयोजित हो रहा है। महोत्सव में शामिल होने के लिए रतलाम 22 विद्यार्थियों का दल भोपाल पहुंचा है। दल के साथ 3 शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल है।

जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी ने हरमुद्दा को बताया कि जिले से भोपाल में पूर्व से राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में सहभागिता कर रहें प्रतिभागियों में से 6 विद्यार्थी एवं 4 शिक्षक भी इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे। यह महोत्सव 21 से 24 जनवरी तक आयोजित हो रहा है। इसमें कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं वैज्ञानिक भाग ले रहे है। इस महोत्सव में 15 विभिन्न कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम है “न्यू एज टेक्नोलाजी शो इसके विभिन्न शो में आधुनिक तकनीकों पर चर्चाएँ होंगी।

यह है महोत्सव का उद्देश्य

वास्तविक एवं आभासी वास्तविकता कृत्रिम बुद्धिमता (AI) सायबर सुरक्षा, डिजीटल करेंसी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, (5G 6G) क्वांटम कम्प्यूटिंग, सेमी कण्डक्टर डिजाइनिंग. ड्रोन टेक्नालॉजी जैसी उभरती प्रौद्योगिकी में नवीनता को प्रोत्साहित करना है। प्रौद्योगिकी में हुए क्रांतिकारी बदलाव को नई पीढ़ी को परिचित कराना इस महोत्सव का मुख्य उद्देशय है।

वैज्ञानिक दृष्टि विकसित करने का मिलेगा संदेश

विद्यार्थियों व शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, सहायक संचालक लक्ष्मण देवडा. ए.डी.पी.सी. अशोक लोढा की उपस्थिति में प्रतिभागियो को रवाना किया गया। विज्ञान महोत्सव से विद्यार्थियों को नई प्रोद्योगिकी की उपयोगिता समझने एवं वैज्ञानिक दृष्टि विकसित करने का संदेश प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed