वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामूहिक खुदकुशी : दंपति ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मौत, पति है भाजपा का पूर्व पार्षद -

सामूहिक खुदकुशी : दंपति ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मौत, पति है भाजपा का पूर्व पार्षद

⚫ दोनों बच्चों की लाइलाज बीमारी से थे दंपत्ति परेशान

⚫ पोस्ट देखने के बाद चला पता और लोग आए घर पर

⚫ जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे अस्पताल

हरमुद्दा
विदिशा, 26 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद ने पत्नी और दो बच्चों सहित जहर खा लिया। पहले बच्चों की मौत हुई फिर पार्षद की और अंत में पत्नी भी चल बसी। सामूहिक रूप से आत्महत्या करने का मुख्य कारण बच्चों की ला इलाज बीमारी को बताया जा रहा है। पोस्ट पढ़ी तो पता चला और लोग घर पर आए। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और पुलिस के आला अफसर अस्पताल पहुंचे।

मिश्रा दंपत्ति और दोनों बच्चे

दिल दहलाने वाली यह घटना विदिशा शहर में हुई। जहां पर पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने गुरुवार शाम को अपने दो बच्चों को जहर दिया और मिश्रा दंपत्ति ने भी जहर खा लिया। इस घटना के पहले पूर्व पार्षद मिश्रा ने पोस्ट भी किया। जिसे लोगों ने देखा और वे तत्काल उनके घर की ओर दौड़े। पुलिस को खबर की।

पहले बच्चों की और फिर दंपत्ति की हुई मौत

सार्थक और अनमोल

जब परिचित घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया अंदर जाकर देखा तो मिश्रा दंपत्ति और बच्चे बेसुध पड़े थे। उन्हें तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर पहले 13 साल के अनमोल और 7 साल के सार्थक की मौत हो गई। इसके पश्चात संजीव मिश्रा को भी नहीं बचाया जा सका। उपचार के दौरान ही श्री मिश्रा की पत्नी नीलम की भी मौत हो गई।

नीलम और संजीव मिश्रा

बच्चों को थी बीमारी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी

मिश्रा दंपत्ति के 11 वर्षीय अनमोल और 7 वर्षीय सार्थक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से ग्रसित थे। जोकि लाइलाज थी इस बीमारी में जहां शक्ति क्षीण होती है वही मांसपेशियां का विकास अवरुद्ध हो जाता है। मसल्स कमजोर होने लगती है। चिकित्सकों का कहना है कि यह एक अनुवांशिक रोग है। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और पुलिस तथा प्रशासन के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed