वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे व्यंजन उत्सव : जैविक भोजन महोत्सव 2 फरवरी से, उत्पादक से उपभोक्ता तक जैविक खाद्य सामग्री पहुंचाने का एक जतन -

व्यंजन उत्सव : जैविक भोजन महोत्सव 2 फरवरी से, उत्पादक से उपभोक्ता तक जैविक खाद्य सामग्री पहुंचाने का एक जतन

⚫ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बैनर तले दो दिवसीय आयोजन का समापन 3 फरवरी को

⚫ जैविक व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

⚫ जैविक वस्तुएं बिक्री के लिए रहेगी उपलब्ध

हरमुद्दा
रतलाम, 31 जनवरी। आज जब चहुं ओर रासायनिक खेती से सभी के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो रहा है एवं पर्यावरण भी नष्ट हो रहा है। आमजन जैविक खाद्य सामग्री की ओर न केवल आकर्षित हो अपितु उनका जीवन में उपयोग भी करें। इस उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले दो दिवसीय जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन 2 फरवरी से शुरू होगा जो कि 3 फरवरी तक चलेगा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सह सचिव अनुराग लोखंडे ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अपने पर्यावरण आयाम रतलाम जिला शाखा के माध्यम से जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन कर रहा है। उत्सव का उदेश्य आमजन को रसायन मुक्त खाद्य पदार्थ के प्रति ना केवल जागृत करना है अपितु उनको हर दिन व्यवहार में लाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। जैविक भोजन महोत्सव में आने वाले सभी लोगों को जैविक पदार्थों से बने व्यंजनों का स्वाद दिया जाएगा।

शुभारंभ 2 फरवरी को

पावर हाउस रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे लायंस हॉल में दो दिवसीय का 2 फरवरी गुरुवार प्रातः 11:00 बजे शुभारंभ होगा। फेस्टिवल में प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 10 तक जैविक उत्पादों से निर्मित व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही जैविक उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। जैविक भोजन महोत्सव में भारतीय व्यंजन स्वादुजनों को परोसे जाएंगे। व्यंजन की बगिया सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगी। दो दिवसीय जैविक व्यंजन उत्सव में मध्यांचल जैविक कृषि विकास समिति के राजेंद्र सिंह राठौड़ का विशेष सहयोग रहेगा।

उत्पाद खरीदने की भी सुविधा सीधे उत्पादकों से

उपभोक्ता स्वयं सीधे ही उत्पादक से जैविक उत्पाद खरीद सकता है। स्टॉल पर उपलब्ध स्वादिष्ट व्यंजनों को भी खरीद कर उनके स्वाद का आनंद ले सकता है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा, महेंद्र भंडारी, श्याम लालवानी, संदीप नारले, सुनीता श्रीवास्तव पदाधिकारियों के साथ ही समाजसेवी खुर्शीद अनवर मोहनलाल पिरोदिया, डॉ. अमर सारस्वत, राजेश भार्गव, संजय व्यास, मीनू माथुर, रवि पिरोदिया श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला के सुदामा मिश्रा सहित अन्य ने आमजन से आह्वान किया कि वे महोत्सव में शामिल होकर जैविक खाद्य वस्तुओं को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *