वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शख्सियत : साहित्यकार रेणु अग्रवाल को मिला "फॉक्सक्लूज इंडिया प्राइम वूमेन आइकॉन 2022 अवार्ड" -

शख्सियत : साहित्यकार रेणु अग्रवाल को मिला “फॉक्सक्लूज इंडिया प्राइम वूमेन आइकॉन 2022 अवार्ड”

1 min read

⚫ फॉक्सक्लूज को भारत में सबसे तेजी से विकसित होने वाले विपणन और अनुसंधान संगठन के रूप में मान्यता

⚫ अपनी परोपकारी पहल और सामाजिक गतिविधियों के लिए है पहचान फॉक्सक्लूज की

हरमुद्दा
भुवनेश्वर/बरगढ़, 13 फरवरी। उड़ीसा के बरपाली निवासी साहित्यकार रेणु अग्रवाल को फॉक्सक्लूज इंडिया प्राइम वूमेन आइकॉन 2022 अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया। फॉक्सक्लूज अपनी परोपकारी पहल और सामाजिक गतिविधियों के लिए पहचाना जाता है। इसकी सबसे अधिक मान्यता प्राप्त पहल, ‘इंडिया प्राइम अवार्ड्स’ ने सभी का ध्यान खींचा। यह हमारे समाज के मेहनती व्यक्तित्वों को पहचानने, उनकी सराहना करने और उनका सम्मान करने और लोगों को समाज में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।

फॉक्सक्लूज, साहित्य, शिक्षा, कला एवं शोध इत्यादि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित कर उन्हे समाज में आगे लाने का प्रयास करता है। इसके एक भाग के रूप में, ‘फॉक्सक्लूज इंडिया प्राइम वुमन आइकॉन अवार्ड्स’ उन मेहनती महिलाओं को सम्मानित करने के लिए है जो समाज में बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। और अन्य महिलाओं को प्रेरित करती हैं। ऐसी महिलाएं सम्मान की पात्र हैं। देश की कई जानी मानी हस्तियों संग रेणु अग्रवाल को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

एक जानकारी सम्मानित व्यक्तित्व की

यहाँ श्रीमती अग्रवाल का संक्षिप्त परिचय भी देना आवश्यक हो जाता है। श्रीमती रेणु अग्रवाल गोरखपुर उत्तर प्रदेश में जन्मी तथा इनकी शिक्षा दीक्षा वहीं हुई। रेणु साहित्य में एम ए के साथ बीएड हैं। तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत लखनऊ प्रोद्योगिक केन्द्र उत्तर प्रदेश से गोरखपुर के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक से द्विवर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में शिक्षित हैं। बरगढ़ जिले के बरपाली तहसील के गौरक्षक एवं सुप्रसिद्ध व्यापारी जयप्रकाश अग्रवाल की धर्मपत्नी हैं। रेणु जी इसके पूर्व भी कई साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी हैं  जैसे- उत्कल मेल से ‘काव्य सुचरिता सम्मान’ व राष्ट्रीय हिंदी मंच द्वारा ‘ राष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मान’ व बीकेए यूथ एंड पीस एसोसिएसन द्वारा भारतीय कौशल अवार्ड 2022 तथा छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाले सुप्रसिद्ध समाचार पत्र नवीन कदम के वार्षिक साहित्य सम्मान ‘ज्ञानपीठ सम्मान 2022’ इत्यादि।

स्कूली शिक्षा से ही लेखन की शुरुआत

रेणु जी ने स्कूली शिक्षा के दिनों से कविता, कहानी, निबंध आदि लिखने की शुरूआत कर दी थी । प्रारंभ में इन्होने गीत, गजल, मुक्तक एवं संस्मरण खूब लिखे। बाबा नागार्जुन की रचनाओं से प्रेरित होकर आधुनिक कविताएं लिखना शुरू किया। इनकी रचनाओं प्रकृति सौंदर्य, स्त्री विवेचना, आम जनता का दुख दर्द बिंबों के माध्यम से मुखरित होकर पाठक के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ते हैं। ये भोजपुरी गीत लेखन में सक्रिय हैं तथा कई मंचों पर काव्य पाठ कर समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं छपती रही हैं। वर्ष 2022 में इनका पहला कविता संकलन ‘एक और राधा’ प्रकाशित हुआ, जो काफी चर्चित रहा। विगत कई माह से फेसबुक पर भी ये सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त बिहार चंपारन से प्रकाशित लोकचिंतन मासिक समाचार पत्रिका में उडीसा राज्य की ब्यूरो प्रमुख के रूप में भी जुड़ी हुई हैं। रेणु जी के सम्मान से शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।

विपणन और अनुसंधान संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त फॉक्सक्लूज

फॉक्सक्लूज भारत में सबसे तेजी से विकसित होने वाले विपणन और अनुसंधान संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह काफी प्रसिद्ध है। इसने उद्योग में अपने लिए एक मुकाम बनाया है। मार्केटिंग और रिसर्च इंडस्ट्री में फॉक्सक्लूज का एक महत्वपूर्ण स्थान है। फॉक्सक्लूज ने अत्यधिक दक्षता के साथ रणनीतिक दृष्टिकोण और अनुसंधान पद्धतियों के कार्यान्वयन में अपनी विशेषज्ञता के लिए काफी प्रतिष्ठा हासिल की है। इसे भारत के सबसे भरोसेमंद विपणन और अनुसंधान संगठनों में से एक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *