वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विवाद ने पकड़ा तूल : दो गुटों के बीच झड़प के बाद स्थिति बिगड़ी, पथराव में सीएसपी, टीआई सहित पुलिसकर्मी घायल -

विवाद ने पकड़ा तूल : दो गुटों के बीच झड़प के बाद स्थिति बिगड़ी, पथराव में सीएसपी, टीआई सहित पुलिसकर्मी घायल

1 min read

⚫ दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई

⚫ एसपी कलेक्टर पहुंचे मौके पर

हरमुद्दा
खंडवा, 13 फरवरी। खंडवा में दो गुटों के बीच झड़प में हालात इस कदर बिगड़ गए की स्थिति पथराव तक पहुंच गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। पथराव की चपेट में कुछ पुलिसकर्मी भी आ गए। सीएसपी और एक थानेदार सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मौके पर एसपी कलेक्टर, अन्य अधिकारी सहित अन्य थानों से पुलिस बल तैनात हो गया अभी स्थिति नियंत्रण में है।

कलेक्टर पहुंचे मौके पर

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को दुबे कॉलोनी में एक घर में हुनमान जी की प्रतिमा स्थापना कर आरती की जा रही थी। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। बस इसी बात को लेकर दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का कहना था कि इस मकान में करीब 150 साल पुराना मंदिर है, जहां पर हनुमान जी स्थापित है। उनकी आरती कर रहे थे।

तो वे विवाद करने लगे

शेख असगर

वहीं दूसरे पक्ष के शेख असगर का कहना है कि यह मकान उसने खरीदा है। पिछले महीने ही रजिस्ट्री हुई है। पीछे के रास्ते से कुछ लोग अंदर घुसे और पूजा पाठ करने लगे। इस बात पर विवाद करने लगे।

पुलिस ने संभाले हालात

हालांकि, जल्द ही पुलिस के आला अधिकारियों ने हालात को संभाला। दूसरे थानों की पुलिस को बुलाया गया। भारी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आखिरकार किसी तरह से स्थिति संभली। हालांकि, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

स्थिति नियंत्रण में

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह

निजी प्रॉपर्टी पर अनुष्ठान चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने आपत्ति ली और पथराव की स्थिति निर्मित हो गई। तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई होगी।

विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक, खंडवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *