वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मिली भगत में भ्रष्टाचार की बू : मंडी निर्माण में मंडी प्रशासन और इंजीनियर किसानों के साथ कर रहे छलावा, लहसुन ट्राली शेड को छत की जगह कर दिया टीन शेड, नहीं दिया ध्यान तो होगा आंदोलन -

मिली भगत में भ्रष्टाचार की बू : मंडी निर्माण में मंडी प्रशासन और इंजीनियर किसानों के साथ कर रहे छलावा, लहसुन ट्राली शेड को छत की जगह कर दिया टीन शेड, नहीं दिया ध्यान तो होगा आंदोलन

⚫ उपमंडी के लिए 1 करोड़ 36 लाख के निमार्ण कार्य हुए मंजूर

⚫ लगभग 20 फीट कम बनाकर लीपापोती कर दी मंडी इंजीनियर और मंडी प्रशासन ने

हरमुद्दा
पिपलौदा, 21 फरवरी। उपमंडी मे किसानों के लिए जो लहसुन ट्राली शेड का निर्माण हो रहा है, उसमे मंडी विभाग के इंजीनियर और जावरा मंडी प्रशासन के जवाबदार अधिकारी किसानों के साथ छलावा कर रहे है। लहसुन शेड को छत की बजाय टीन शेड में तब्दील कर दिया। इतना ही नहीं 20 फीट कम करके लीपापोती भी कर रहे हैं। ज्ञापन देकर जांच करने की मांग भी की गई। यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2022 में आयोजित अरनियापीथा मंडी में मंडी प्रशासन ने एक कार्यक्रम कर यह बताया कि जावरा मंडी मे मंडी बोर्ड की ओर से पांच करोड के निमार्ण कार्य के लिए स्वीकृत किये गये। इसमें पिपलौदा उपमंडी के लिए 1 करोड़ 36 लाख के निमार्ण कार्य और सुखेडा उपमंडी के लिए एक करोड पैतालीस लाख के निमार्ण कार्य की जानकारी और शेष राशि जावरा अरनियापीथा मंडी में लहसुन मंडी के लिए स्वीकृत किए गए।

छत वाले शेड निर्माण की कही थी बात

आयोजित कार्यक्रम मे किसानों, व्यापारियो को बताया कि मंडी बोर्ड से पिपलौदा और सुखेडा मंडी में छत वाले लहसुन शेड निर्माण किया जाएगा।

लहसुन ट्राली शेड को छत की जगह कर दिया टीन शेड

इस कार्य को 11 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य भी मंडी बोर्ड ने दिया था,  परंतु पिपलौदा और सुखेडा उपमंडी मे कार्य पहले तेजी से चला फिर उसे कुछ समय के लिए टाला गया। फिर इंजिनियर और मंडी प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों ने कार्य योजना मे पिपलौदा और सुखेडा उपमंडी मे लहसुन ट्राली शेड को छत की जगह टीन शेड कर दिया। ठेकेदार को नई कार्य योजना मे छत की जगह  टीन शेड और शेड की लम्बाई  कम कर  काम फिर से प्रारंभ करने का निर्देश दिए गए।

ज्ञापन के माध्यम से की गई थी जांच की मांग

किसान नेता दिलीप पाटीदार के नेतृत्व में 1 फरवरी 2023 को मंडी भारसाधक को एक ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत भी कराया कि इस निर्माणाधीन लहसुन शेड की जांच की जाए। मंडी कार्यालय के सामने बने टीन शेड को 2019 मे मंडी इंजीनियर और मंडी प्रशासन ने लगभग 20 फिट कम बना कर लीपापोती कर दी। लेकिन किसान संघ के पदाधिकारी यह नहीं चलने देंगे। यदि मंडी प्रशासन के जवाबदार अधिकारी और मंडी इंजीनियर अभी बन रहे लहसुन शेड में कुछ भी परिवर्तन कर लीपापोती करते हैं तो पिपलौदा के किसान विशाल धरना प्रदर्शन सहित आंदोलन करेगे। जिसकी समस्त जवाबदारी जावरा मंडी प्रशासन कि रहेगी। किसानों ने खुद मंडी में बन रहे लहसुन शेड को जाकर देखा।

यह थे मौजूद

इस मौके पर युवा किसान कृष्णकुमार राठौर, अशोक पाटीदार, करणसिह आंजना,  दिनेशगिरी, खुशाल मालवीय, मदन लोहार,अर्जुन लोहार आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *