वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रेम प्रसंग और आग : शिक्षक ने महिला को आग लगाई, महिला झुलसी 80 फीसद -

प्रेम प्रसंग और आग : शिक्षक ने महिला को आग लगाई, महिला झुलसी 80 फीसद

⚫ करीब 10 साल से चल रहा था दोनों में प्रेम प्रसंग

⚫ लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

हरमुद्दा
विदिशा, 25 मार्च। शनिवार को एक शिक्षक ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा घटना में महिला करीब 80 फीसद झुलस गई है उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लचायरा में पदस्थ शिक्षक रमेश अहिरवार और पीड़ित महिला के बीच पिछले 10 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को महिला ग्राम लचायरा में शिक्षक से मिलने पहुंची थी, दोनों के बीच बहस हुई। आरोप हैं कि इसी बीच शिक्षक रमेश ने महिला को केरोसिन डालकर आग लगा दी।

40 वर्षीय महिला जली 80 फीसद

डाक्टरों के अनुसार आगजनी से महिला करीब 80 प्रतिशत जल गई है। 40 वर्षीय महिला ग्राम अखाई निवासी है। वह शनिवार दोपहर करीबन 1:30 बजे शिक्षक रमेश अहिरवार के पास गई थी। महिला और शिक्षक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस चल रही थी। महिला ने पुलिस को बयान देते हुए शिक्षक पर जलाने के आरोप लगाए हैं।

उपचार के लिए किया जिला अस्पताल रेफर

पुलिस ने बताया कि महिला को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच करने के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed