वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : सांसद खेल महोत्सव का आयोजन जावरा में 24 अप्रैल को -

खेल सरोकार : सांसद खेल महोत्सव का आयोजन जावरा में 24 अप्रैल को

1 min read

⚫ दिल्ली सांसद मनोज तिवारी तथा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

हरमुद्दा
रतलाम 23 अप्रैल। जावरा के 24 वी बटालियन मैदान पर 24 अप्रैल को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जावरा विधानसभा क्षैत्र के स्कूली छात्र-छात्राऐं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि 24 अप्रेल को प्रात: 8 बजे 24 वीं बटालियन के खेल मैदान पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा जिसका शुभारंभ दिल्ली सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, जावरा मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, प्रदीप पाण्डे, राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा किया जाएगा।

मॉडल स्कूल से निकलेगी रैली

महोत्सव प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मॉडल स्कूल जावरा से खिलाडिय़ों की एक रैली निकाली जाएगी, जो बटालियन तक पहुंचेगी। महोत्सव में जावरा विधानसभा के हजारों खिलाड़ी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *