वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा : बाइक वाले को बचाने में बस पलटी, तीन की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, मची चीख पुकार -

दर्दनाक हादसा : बाइक वाले को बचाने में बस पलटी, तीन की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, मची चीख पुकार

1 min read

पांच की हालत गंभीर, किया रैफर

⚫ सभा के पहले मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल, घायलों से कुशल क्षेम पूछी

⚫ कांग्रेस की मांग, दिए जाए दस दस लाख रुपए और नौकरी

हरमुद्दा
उमरिया, 24 मई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में शामिल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आ रही बस बाइक सवार को बचाने में पलटी खा गई। दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हुई है, वहीं 2 दर्जन से अधिक घायल हुए हैं घायलों में पांच की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल मंगुभाई पटेल कार्यक्रम से पूर्व मरीजों से मिलने और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचेे। घायलों से बात कर उनका हालचाल पूछा। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मांग है कि दस दस लाख रुपए और नौकरी दी जाए।

सड़क पर जमा भीड़

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर अचानक बाइक सामने आ जाने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना सवाई स्थल से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना स्थल से सभी को 108 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर हालत में आए लोगों को प्राथमिक उपचार कर कटनी, जबलपुर रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही।

इनकी हुई मौत

⚫ शिवस पिता दयाराम विश्वकर्मा, निवासी ओबरा

⚫ घनश्याम पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा, निवासी धौरई

⚫ नीलेश पिता जगत धारी सिंह निवासी, बकेली

घायलों का चल रहा उपचार
मुख्यमंत्री और राज्यपाल कुशलक्षेम पूछते हुए

यह हुए घायल

⚫ अर्चना (40) पति देवीदीन सिंह निवासी बलवई

⚫ सिया बाई (48) पति रामदीन सिंह निवासी बलवई

⚫ राम बाई (38) पति चन्द्रबली निवासी बलवई

⚫ बिलसिया (55) पति दादू राम सिंह निवासी बलवई

⚫ भगत (34) पिता जागेश्वर सिंह निवासी बलवई

⚫ कमलेश (28) पिता सोभे सिंह निवासी भौतरा

⚫ गीता (40) पति मोहन सिंह निवासी भौतरा

⚫ नीलेश (30) पिता जगतधारी सिंह बलवई

⚫ अगसीया (55) पति मनोहर सिंह निवासी बलवई

⚫ गिरजा (48) पति तीरथ सिंह निवासी बलवई

⚫ बाबू पिता (38) राजा राम सिंह निवासी बलवई

⚫ बलबीर (48) पिता परदेसिया निवासी टिकुरी

⚫ बलराम (60) पिता सरजू बैगा निवासी धुपखरा

⚫ देवराज (35) पिता दादू राम सिंह निवासी भौतरा

⚫ भागवती (38) पति देवकार सिंह निवासी भौतरा

⚫ ममता बाई (32) पति अर्जुन सिंह निवासी भौतरा

⚫ अनारकली (42) पति खिलाइय्या सिंह निवासी भौतरा

⚫ मालती (38) पति दीनदयाल सिंह निवासी भौतरा

⚫ शाहवती (28) पति भान सिंह

⚫ कलावती (30) पति कमलभान सिंह निवासी भौतरा

⚫ फुलमसिहा (45) पति पन्नेलाल सिंह निवासी भौतरा

⚫ पूनम सिंह (30) पति बुद्धू निवासी भौतरा

⚫ गुलबीया (40) पति जवाही सिंह निवासी भौतरा

3 की मौत, 5 गंभीर

घटना में 3 लोगों की मौत हुई है आठ लोग उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती है। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। कार्यक्रम स्थल से पहले सीएम घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

कृष्ण देव त्रिपाठी, कलेक्टर, उमरिया

शासकीय नौकरी, 10-10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजे की मांग

प्रदेश सरकार से मृतकों के आश्रितों को शासकीय नौकरी और 10-10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजे की मांग की है। उड़ीसा पासिंग की 30 साल पुरानी बस में कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए ढोया जा रहा था जिसके कारण घटना हुई है। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल अस्पताल पहुंचकर घटना के लिए शासन को जिम्मेदार ठहराया।

अजय सिंह, जिलाअध्यक्ष, कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *