वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 4 जिंदा जले, मृतक दंपति 6 माह पूर्व ही बंधे थे दांपत्य सूत्र में -

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 4 जिंदा जले, मृतक दंपति 6 माह पूर्व ही बंधे थे दांपत्य सूत्र में

1 min read

मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला शामिल

⚫ लोगों ने की बचाने की कोशिश लेकिन रहे नाकाम

⚫ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

काफी मशक्कत के बाद निकाला सभी को बाहर

सभी को पहुंचाया अस्पताल

हरमुद्दा
हरदा, 31 मई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। टकराते ही आग लग गई। अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। चार की जलकर मौत हो गई। मृतक दंपति 6 माह पूर्व ही दांपत्य सूत्र में बंधे थे। आसपास के लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करताना रोड पर ग्राम पोखरनी और नौसर के बीच कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। चारों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतकों में पति-पत्‍नी समेत चार लोग शामिल हैं। एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया के मुताबिक मृतकों के नाम अखिलेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा, आदर्श चौधरी हैं। सभी सभी बरकला चारखेड़ा गांव के रहने वाले वाले हैं।

राकेश और शिवानी की 6 माह पूर्व हुई थी शादी

मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें से मृतक राकेश 6 महीने पहले शिवानी से शादी हुई थी। उसकी ससुराल भेरुन्दा क्षेत्र में थी। घटना के खबर लगते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।

राहगीरों ने किया बचाने का प्रयास, लेकिन नाकाम

प्रत्यक्षदर्शी ग्राम नौसर निवासी जयप्रकाश पटवारे ने बताया कि जोर से आवाज आने पर राजकुमार पाटिल एवं एक अन्य राहगीर के साथ कार के पास पहुंचे। उन्होंने कार के दरवाजे खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं खुले। उन्होंने कांच तोङा, लेकिन आग की लपटें उन तक आने लगी। इसके कारण उन्हें कार से दूर होना पङा। इसके बाद उन्होंने डायल 100 पर काल कर सूचित किया।

मशक्कत के बाद निकाला कार से बाहर लोगों को

कार के अंदर जिंदा जले लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिजन गहरे शोक में डूब गए। घटना कैसे हुई अब इस मामले की पुलिस विस्तार से जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *