वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : उत्कृष्ट प्रकृति सेवक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए इको क्लब के नोडल अधिकारी शर्मा -

सामाजिक सरोकार : उत्कृष्ट प्रकृति सेवक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए इको क्लब के नोडल अधिकारी शर्मा

अंकुर अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए मिला सम्मान

⚫ प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन सेवा कार्यों के लिए आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 10 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन सेवा कार्यों के लिए इको क्लब जिला रतलाम के नोडल अधिकारी कृष्णलाल शर्मा का उत्कृष्ट प्रकृति सेवक प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।

यह सम्मान उनके द्वारा अंकुर अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए विधायक चैतन्य काश्यप, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पर्यावरणविद कुशाल सिंह पुरोहित ने दिया।

हर्ष व्यक्त करते हुए दी शुभकामना

इस सम्मान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा, एप्को भोपाल से मनोहर पाटिल, दिलीप चक्रवर्ती, पर्यावरणविद खुशहाल सिंह पुरोहित, सीमा अग्निहोत्री, रत्नेश विजयवर्गीय, शांतिलाल झाला और शा मा वि हतनारा के प्राचार्य एस एल सरोज ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *