वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा की बैठक: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में 11 करोड़ से अधिक सदस्य: जोशी -

भाजपा की बैठक: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में 11 करोड़ से अधिक सदस्य: जोशी

1 min read

हरमुद्दा
शाजापुर, 30 जून। सदस्यता अभियान संगठन निर्माण की सीढ़ी है। भारतीय जनता पार्टी 11 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ आज विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में जानी जाती है। यही कारण है कि भाजपा का परचम आज पूरे देश में लहरा रहा है। भाजपा की नेतृत्व क्षमता से आज पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व प्रभावित है।
यह विचार भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश सह-प्रभारी पंकज जोशी ने रविवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में जिला बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
सदस्यता अभियान 6 जुलाई से
श्री जोशी ने कहा की भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 11 अगस्त 2019 तक चलेगा। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे।
इन्होंने भी रखे विचार
बैठक प्रभारी सूरज केरो, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैंस, जिला प्रभारी जेपी परमार, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोक कविश्वर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में विभिन्न मंडलों के सदस्यता अभियान प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए।
यह थे उपस्थित
बैठक में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, अरुण भीमावद, गिरिराज मंडलोई, बाबूलाल वर्मा, जसवंत सिंह हाड़ा, केसरीमल साकलियां, देवी सिंह भीमावद, शिवनारायण पाटीदार, डॉ. रवि पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, रामचंद्र भावसार, प्रताप सिंह गोहिल, उषा पालीवाल, चेतना शर्मा, कार्यालय मंत्री सतीश पाटीदार, किरण सिंह ठाकुर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर, जिला सह मीडिया प्रभारी अभिषेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष शीतल भावसार, राजेश सक्सेना ,भगवत सिंह राजपूत, अशोक नायक, तँवर सिंह डोडिया, डॉ नासिर खान, पवन तँवर, दिलीप त्रिवेदी, विक्रम मालवीय, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रोजेक्टर के माध्यम से बताई रूपरेखा

Screenshot_2019-06-30-21-34-28-655_com.google.android.gm
बैठक के दौरान आईटी सेल के जिला प्रभारी भगवत सिंह राजपूत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर सदस्यता करने एवं सदस्यता अभियान की रूपरेखा विस्तार से समझाई। संचालन भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया। आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed