वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मोर्चे पर जब भी कोई होता है, तो उसका लक्ष्य रहता सफलता हासिल करना -

मोर्चे पर जब भी कोई होता है, तो उसका लक्ष्य रहता सफलता हासिल करना

1 min read

राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा

⚫ महासंपर्क अभियान में भाजपा का हुआ संयुक्त मोर्चा

⚫ विधायक काश्यप ने किया पुनः सरकार बनाने का आह्वान

हरमुद्दा
रतलाम, 21 जून। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा करने के साथ-साथ अंत्योदय के सूत्र का भी पूरी तरह क्रियान्वयन किया है। मोदी सरकार के 9 वर्ष भारत ही नहीं पूरी दुनिया को अचंभित करने वाले रहे है जो हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। आप भाजपा के विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता है। मोर्चे पर जब भी कोई होता है, तो उसका लक्ष्य सिर्फ सफलता हासिल करना रहता है। मोर्चा कार्यकर्ता यदि समर्पण एवं ईमानदारी से डटे रहे, तो भाजपा को कोई हरा नहीं पाएगा।

आयोजन में मौजूद कार्यकर्ता

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने बरवड़ स्थित सभागृह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

पूर्वजों का वादा मोदी जी ने किया पूरा

सांसद श्री गुप्ता ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत का वर्चस्व स्थापित हुआ है। वर्ष 1952 में धारा 370 हटाने का जो वादा हमारे पूर्वजों ने किया था उसे मोदी जी ने पूरा किया।

जनता के बीच जाकर सकारात्मक कार्यों को पहुंचाए कार्यकर्ता : काश्यप

विधायक चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व केन्द्र और राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 9 वर्षों के दौरान मोदी जी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश में भी कई जनकल्याणकारी कार्य हुए है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर सकारात्मकता के साथ सरकार के कार्यों को पहुचाएं। रतलाम में भी इस दौरान चौतरफा विकास हुआ है। एक्सप्रेस-वे से उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। नगर सरकार के सहयोग से रतलाम को महानगर बनाकर मालवा-निमाड़ का प्रमुख केन्द्र बनाएंगे।

प्रधानमंत्री के सम्मान में उतावला हो रहा अमेरिका

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदीजी के सम्मान में उतावला हो रहा है जिससे जाहिर है कि आज भारत का सर्वत्र परचम लहरा रह है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदीजी को जाता है। दुनिया में पहले कभी एसा नेता पैदा नहीं हुआ है। संयुक्त मोर्चा ‘‘बूथ जीता-चुनाव जीता’’ का संकल्प लेकर 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा में फिर भाजपा की जीत का परचम लहराए।

यह थे मौजूद

इस दौरान महापौर, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री सुदीप पटेल, अजा मोर्चा के नन्दकिशोर तोषावड़ा, अनिता कटारा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी, विनोद यादव आदि पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी मंचासीन रहे। जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि आरम्भ में सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

अंत में पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। आभार जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने माना। इस दौरान विधायक सभागृह में असंख्यक मोर्चा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *