वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वन महोत्सव के तहत विधायक गहलोत ने किया पौधारोपण -

वन महोत्सव के तहत विधायक गहलोत ने किया पौधारोपण

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम 04 जुलाई। वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के तहत सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विधायक हर्ष विजय गहलोत ने पौधारोपण किया। इस दौरान जिला वन मंडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह राठौर, प्राचार्य लखन लाल शास्त्री, सैलाना वन एसडीओ अशोक हनवंते तथा दीपक शर्मा
पौधारोपण में सहभागी बने।
विद्यार्थियों को किया प्रेरित
इस अवसर पर विधायक श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के वन महोत्सव संदेश का वाचन करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा उनकी देखभाल के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। जिला वन मंडल अधिकारी श्री गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को राशियों के अनुसार पौधों की जानकारी देते हुए इस संबंध में पंपलेट भी वितरित किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सघन पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा राम चौधरी तथा सुरेश माथुर ने किया। आभार प्राचार्य शास्त्री ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *