धर्म संस्कृति : पालकी में बैठ भ्रमण पर निकले सांवरिया सेठ
1 min read⚫ पालकी के आगे नाचते हुए निकले ग्रामीण जन
हरमुद्दा
रतलाम, 17 अगस्त। समीपस्थ गाँव पलसोड़ा में भगवान सांवरिया सेठ मंदिर के अति प्राचीन से पालकी यात्रा निकली। भगवान सांवरिया सेठ ने गांव का भ्रमण किया।
धर्ममनिष्ठ प्रदीप व्यास ने हरमुद्दा को बताया कि अधिकमास की अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक उमंग एवं उत्साह के साथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई। भगवान ने ग्रामवासियों के हाल-चाल जाने। इस दौरान पालकी के आगे महिला, पुरुष एवं बच्चे नाचते गाते हुए चल रहे थे। गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए पालकी यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां पर भगवान की महा आरती की गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।