वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अभिभाषक चुनाव मतगणना : कार्यकारिणी की मतगणना हुई पूरी, नौ का हुआ निर्वाचन, 12 रह गए बाहर, कार्यकारिणी में महिला सदस्य भी हुई निर्वाचित -

अभिभाषक चुनाव मतगणना : कार्यकारिणी की मतगणना हुई पूरी, नौ का हुआ निर्वाचन, 12 रह गए बाहर, कार्यकारिणी में महिला सदस्य भी हुई निर्वाचित

1 min read

कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौहान को सर्वाधिक 300 वोट मिले

कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार मेहता को सबसे 198 कम वोट मिले

कार्यकारिणी के लिए 21 उम्मीदवार थे मैदान में

हरमुद्दा
रतलाम, 19 अगस्त। अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव के मतदान के बाद शनिवार को पहले दौर में कार्यकारिणी के 9 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। 12 सदस्य बाहर रह गए। कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वाधिक मत नरेंद्र सिंह चौहान को 300  मिले हैं जबकि सबसे कम मत कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार मेहता को 198 को मिले हैं। कार्यकारिणी में एक मात्र महिला सदस्य रेखा सांखला 236 मत लेकर  निर्वाचित हुई।

शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में सुबह स्ट्रांग रूप से मत पेटी निकाली।  मतगणना कर्मियों ने कार्यकारिणी के लिए पिंक कागज के मत पत्रों की घड़ी खोलकर उन्हें अलग-अलग बंडल में बनाया। मतगणना के लिए श्री शर्मा के साथ अभिभाषक प्रीति सोलंकी, बृजेश व्यास, वीरेंद्र कुलकर्णी सहित अन्य सक्रिय रहे। तत्पश्चात गणना शुरू हुई। मतगणना स्थल पर एडवोकेट सुनील पारिख,  सतीश पुरोहित,  जेपी भट्ट, प्रकाश राव पवार, संतोष त्रिपाठी, तुषार कोठारी, तरुण पुरोहित सहित दर्जनों मतदाता मौजूद थे।

मतगणना स्थल पर मौजूद जिज्ञासुजन

कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित उम्मीदवार और उनको मिले मत

नरेंद्र सिंह चौहान  300

शैलेंद्र शर्मा  255

राहुल त्रिपाठी  252 ( पूर्व अध्यक्ष बाबूलालजी त्रिपाठी का प्रपौत्र)

रेखा सांखला  236

अजय भाटी  228

रोहित कुमार शर्मा  221

आकाश पोरवाल  207

बालमुकुंद पाटीदार  200

अमित कुमार मेहता  198

⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫⚫


यह 12 उम्मीदवार कार्यकारिणी में जाने से रह गए बाहर

उम्मीदवारों के नाम और उनको मिले मत

गिरीश चौबे 165

करण सिंह राजावत 149

रोहित रायकवार 142

विपिन त्रिवेदी 136

सुशील कलोसिया 117

जितेंद्र जैन 107

राहुल डामर 105

मदनलाल सोलंकी 92

मोहम्मद इलियास मंसूरी 85

जहीरउद्दीन 73

किशनलाल गोसर 55

शुन्मुख बच्चू 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *