वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे यादगार अवसर : चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज शाम को -

यादगार अवसर : चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज शाम को

1 min read

लोक शिक्षण संचालनालय दिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

रिकॉर्डिंग दिखाने की भी होगी व्यवस्था

हरमुद्दा
भोपाल, 23 अगस्त। चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। मध्‍य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव (Chandrayaan-3 landing live) दिखाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों में बुधवार को शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक विशेष सभा का आयोजित कर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को उपस्थित रहना होगा।

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक केके द्विवेदी ने निर्देश में कहा गया है कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज में एक मील का पत्थर है। यह मिशन भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के साथ ब्रांड इंडिया के लिए भी एक बड़ा कदम है। भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान अन्वेषण के लिए जिज्ञासा को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय गर्व एवं एकता की भावना उत्पन्न होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर साक्षी बनेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार की शाम 5.27 से प्रारंभ होगा।

स्कूलों में करें विशेष सभा आज शाम को

प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देशित किया गया है कि शाम 5.27 से 6.30 तक की विशेष सभा आयोजित एवं लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शामिल करने के लिए अपने जिले के स्कूलों के सभी प्राचार्यों को निर्देशित करें, जो विद्यार्थी 23 अगस्त को लाइव प्रसारण नहीं देख पाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए 24 अगस्त को उपरोक्त कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग दिखाने की व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed